14 March 2025 Panchang: आज है फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा और होली का त्योहार, जानें राहुकाल का समय – 14 march 2025 friday panchang falgun shukla paksha purnima tithi know auspicious time and rahukaal
आज 14 मार्च 2025 को फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और शुक्रवार दिन है। यह तिथि दोपहर 12.25 बजे तक रहेगी। इसके बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही शूल योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.08 बजे से 12.55 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 11.07 बजे से दोपहर 12.36 बजे तक है। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।14 मार्च 2025 का शुभ मुहूर्तसंबंधित खबरेंफाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि – 14 मार्च 2025 को दोपहर 12.25 बजे तक पूर्णिमा रहेगी। इसके बाद प्रतिपदा शुरू हो जाएगी।उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र – 14 मार्च 2025 को पूरी रात पार कर सुबह 08.54 बजे तक।व्रत त्योहार – स्नान दान पूर्णिमा, होली का त्योहार मनाया जाएगा।अमृत काल मुहूर्त – सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तकगोधूलि मुहूर्त – शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तकविजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तकनिशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तकब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तकराहुकाल का समयदिल्ली- सुबह 11.01 बजे से दोपहर 12.31 बजे तकमुंबई- सुबह 11.18 बजे से दोपहर 12.48 बजे तकचंडीगढ़- सुबह 11.03 बजे से दोपहर 12.33 बजे तकलखनऊ – सुबह 10.47 बजे से दोपहर 12.16 बजे तकभोपाल- सुबह 11.00 बजे से दोपहर 12.30 बजे तककोलकाता – सुबह 10.17 बजे से सुबह 11.46 बजे तकअहमदाबाद- सुबह 11.19 बजे से दोपहर 12.49 बजे तकचेन्नई- सुबह 10.48 बजे से दोपहर 12.18 बजे तकजानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समयसूर्योदय- सुबह 6.31 बजेसूर्यास्त – शाम 06.28 बजेChandra Grahan 2025: होली पर रहेगा ग्रहण का साया, जानें सूतक काल और किस राशि पर क्या होगा असर