Gold Rate Today: होली से पहले गोल्ड में आई तेजी, जानिये मंगलवार 11 मार्च का सोने का दाम – gold rate today 11 march tuesday gold price sone ka bhav in delhi agra bihar gold price
Gold Rate Today: आज मंगलवार 11 मार्च को सोना में मामूली तेजी आई। बीते तीन दिन सोने के दाम में गिरावट रहने के बाद आज सोना चढ़ रहा है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 87,800 रुपये के आसपास और 22 कैरेट गोल्ड 80,500 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। एक किलोग्राम चांदी का दाम 98,900 रुपये के स्तर पर है। चेक करें आज 11 मार्च का सोने-चांदी का भाव।चांदी का रेट11 मार्च 2025 को चांदी का रेट 98,900 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। चांद के भाव में कल की तुलना में करीब 200 रुपये की गिरावट है।संबंधित खबरेंदिल्ली-मुंबई में सोने का रेट11 मार्च 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 80,660 रुपये और 24 कैरेट सोना 87,980 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 80,510 रुपये और 24 कैरेट सोना 87,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। देश के अन्य बड़े शहरों में भी सोने की कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव देखा गया। शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट दिल्ली 80,660 87,980 चेन्नई 80,510 87,830 मुंबई 80,510 87,830 कोलकाता 80,510 87,830 सोने के दाम में क्यों रही तेजीसोने की कीमत बढ़ने की वजह निवेशकों की बढ़ती सतर्कता और दुनिया की आर्थिक नीतियों में संभावित बदलाव है। खासतौर पर, अमेरिका में टैक्स नीतियों में बदलाव और रोजगार से जुड़े आंकड़ों के कारण बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। सोना एक सेफ इन्वेस्टमेंट के कारण निवेशक निवेश कर रहे हैं।कैसे तय होती हैं देश में सोने की कीमत?भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।Gold Price Today: होली से पहले लगातार सस्ता हो रहा है सोना-चांदी, चेक करें गोल्ड रेट