12 March 2025 Panchang: आज है फाल्गुन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय – 12 march 2025 wednesday panchang falgun shukla paksha trayodashi tithi know auspicious time and rahukaal
आज 12 मार्च 2025 को फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और बुधवार दिन है। यह तिथि सुबह 09.12 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर मघा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही सुकर्माण योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नहीं होता है। राहुकाल का समय दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 01.58 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।12 मार्च 2025 का शुभ मुहूर्तसंबंधित खबरेंफाल्गुन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि – 12 मार्च 2025 को सुबह 09.12 बजे तक त्रयोदशी तिथि रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी।सुकर्मा योग – 12 मार्च 2025 को दोपहर 1 बजे तक।मघा नक्षत्र – 12 मार्च 2025 को पूरा दिन पार कर सुबह 04.06 बजे तक।11 मार्च 2025 व्रत-त्योहार – भौम प्रदोष व्रतअमृत काल मुहूर्त – सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तकभद्रा- 9 मार्च को शाम 7.45 बजे से पृथ्वी लोक की भद्रा शुरू हो जाएगी।गोधूलि मुहूर्त – शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तकविजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तकनिशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तकब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तकराहुकाल का समयदिल्ली- दोपहर 12.31 बजे से दोपहर 02.00 बजे तकमुंबई- दोपहर 12.49 बजे से दोपहर 02.18 बजे तकचंडीगढ़- दोपहर 12.33 बजे से दोपहर 02.02 बजे तकलखनऊ – दोपहर 12.17 बजे से दोपहर 01.46 बजे तकभोपाल- दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 2.00 बजे तककोलकाता – सुबह 11.47 बजे से दोपहर 02.19 बजे तकअहमदाबाद- दोपहर 12.19 बजे से दोपहर 01.49 बजे तकचेन्नई- दोपहर 03.19 बजे से शाम 04.49 बजे तकजानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समयसूर्योदय- सुबह 6.34 बजेसूर्यास्त – शाम 06.27 बजेHolika Dahan 2025: होली की रात करें ये उपाय, हर समस्या का होगा समाधान, घर में आएगी सुख-समृद्धि और खुशहाली