Abu Qatal: पाकिस्तान में मारा गया भारत का दुश्मन नंबर 1 अबू कताल, हाफिज सईद का था राइट हैंड – abu qatal killed in pakistan let terrorist lose ally of hafiz saeed most wanted terrorist
भारत का दुश्मन नंबर 1 और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का मोस्ट वांटेड आतंकी अबू कताल पाकिस्तान में मारा गया। पाक अधिकृत कश्मीर के झेलम के दीना इलाके में अनजान हमलावरों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी है। अबू कताल 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का करीबी था। कताल LeT का अहम सदस्य था और जम्मू-कश्मीर में कई हमलों की साजिश रचने के लिए जाना जाता था। उसे कताल सिंधी के नाम से भी जाना जाता था। उसने भारत में कई आतंकी हमलों को अंजाम दिया था। एनआईए ने उसके खिलाफ चार्जशीट भी दायर की थी।अपडेट जारी है…