ट्रेंडिंग
चांदी 100000 रुपये के पार, अभी निवेश करने पर 3-4 महीनों में हो सकती है 20% कमाई - silver crosses rup... NEET PG 2025 एग्जाम की डेट आई सामने, इस दिन होगा परीक्षा, जानें पूरी डिटेल्स - neet pg exam date 202... HDFC बैंक अब सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम के तहत खोलेगा अकाउंट, ग्राहकों के पास ज्यादा होंगे ऑप्शन -... Srikanth Bolla: 100 करोड़ से ज्यादा का टर्नओवर, लाइफ पर बनी फिल्म...जानें कौन हैं श्रीकांत बोला जो श... आर्बिट्रेज फंड्स ने कर दिया कमाल, ऐसा फंड जिसने गिरते बाजार में भी निवेशकों को कमाकर दिया पैसा - arb... मुंबई के रियल एस्टेट बाजार में Adani Group तेजी से बन रहा पावर हब, गोरेगांव (वेस्ट) में मिला है नया ... Orry Controversy : वैष्णो देवी के पास ओरी के दारू पार्टी का कैसे हुआ खुलासा? अब हो सकती है गिरफ्तारी... वित्त वर्ष 2025 में अब तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़कर 21.27 लाख करोड़ रुपये रहा, STT कलेक्श... Shubhdeep MooseWala: सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई ने मनाया अपना पहला बर्थडे, जन्मदिन पर पहुंचे पंजाब ... 8th Pay Commission: 1 करोड़ सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग पर आया अपडेट - 8th pa...

Kiwi for Diabetes: शुगर के मरीजों के लिए अमृत है कीवी, डेंगू और मलेरिया भी जड़ से होगा खत्म, ऐसे करें सेवन – kiwi fruit diabetes control blood sugar control high cholesterol good for dengue

2

डायबिटीज के मरीजों को खानपान में खास ध्यान देने की जरूरत रहती है। थोड़ी सी लापरवाही से ब्लड में शुगल लेवल हाई हो सकता है। ऐसे में डाइट में उन्हीं चीजों को शामिल करना चाहिए। जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहे। अगर फलों की बात करें तो कुछ फल ऐसे हैं, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं हैं। ऐसे ही कीवी डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। कीवी में विटामिन C काफी मात्रा में पाई जाती है। यह अन्य बीमारियों के लिए भी फायदेमंद माना गया है।कीवी ऊपर से चीकू जैसा दिखताहै, लेकिन यह फल अंदर से हरा और स्वाद में खट्टा होता है। इसकी गिनती महंगे फलों में होती है। मौसम बदलते ही इसके रेट में बदलाव आ जाता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है। इतना ही नहीं यह डेंगू जैसी घातक बीमारी में प्लेटलेट्स को तेजी से बढ़ाने का काम भी करता है।कीवी से ब्लड शुगर रहता है कंट्रोलसंबंधित खबरेंडायबिटीज के पेशेंट को वैसे फलों का सेवन करना चाहिए, जो लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले हों। इससे शुगर लेवल कंट्रोल में बना रहता है। आप कीवी खा सकते हैं। इसमें पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें विटामिन C, पैटेशियम, फाइबर, लो कैलोरी और लो कार्ब्स पाए जाते हैं। ये सभी ब्लड शुगर लेवल को सामान्य बनाए रखने में मदद करते हैं। कीवी एक महंगा फल है, लेकिन आप इसे हफ्ते में दो-तीन बार डाइट में शामिल कर सकते हैं। कीवी में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इस फ्रूट से सेरेटोनिन के लेवल भी बढ़ते हैं। जिससे की दिमाग शांत होता है और रात में नींद भी बेहतर आती है।एनीमिया में फायदेमंद है कीवीकीवी में कई तरह जरूरी पोषक होते हैं। इसमें ल्यूटिन और फाइटोकेमिकल्स मौजूद होते हैं। जिनसे आयरन की मात्रा शरीर में बढ़ती है। इसका फायदा एनीमिया के मरीजों को होता है। इसलिए कह सकते हैं कि हर दिन एक कीवी का सेवन शरीर को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। आंखों के लिए भी ये फल काफी अच्छा माना जाता है।डेंगू के मरीज जरूर खाएं ये फलभारत में डेंगू के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। यह इंफेक्शन इम्यून सिस्टम को कमजोर कर देता है और प्लेटलेट्स गिरने लगती हैं। कीवी में सबसे ज्यादा विटामिन C होता है। यह इम्यूनिटी बढ़ाकर इंफेक्शन से उबारने में मदद करता है। मरीज को इससे पोटैशियम भी मिलेगा, जो प्लेटलेट्स बनाने में सहायक होता है।डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।Diabetes: मूली के पत्ते हैं डायबिटीज का रामबाण इलाज, सर्दी-खांसी में मिलेगा आराम, पेट रहेगा साफ

Leave A Reply

Your email address will not be published.