ट्रेंडिंग
IPL 2025: आईपीएल में काले खेल पर ब्रेक, सरकार ने 357 ऑनलाइन सट्टेबाजी साइट्स को किया बैन - ipl 2025 ... 8th Pay Commission: क्या 8वें CPC की सिफारिशों से सरकार पर बढ़ेगा वित्तीय बोझ? वित्त मंत्री सीतारमण ... UP: चूहे की बलि देने वाले IPS अधिकारी की छुट्टी, महाकुंभ मेले की कमान संभालने वाले बने शाहजहांपुर के... होटल में आधार कार्ड देने से पहले करें ये काम, प्राइवेट जानकारी कभी नहीं होगी लीक - masked aadhaar ca... Delhi Weather Update: गर्मी से बेहाल दिल्ली, जानें अगले कुछ दिनों का पूरा वेदर अपडेट - delhi ncr wea... Gold Price Today: सोना एक हफ्ते में ₹160 महंगा, चांदी हुई सस्ती; चेक करें लेटेस्ट रेट - gold price t... Business Idea: गर्मी के मौसम में यह बिजनेस बना देगा मालामाल, लागत से तीन गुना होगी मोटी कमाई - busin... 23 March 2025 Panchang: आज है चैत्र कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय - 2... Aaj Ka Rashifal: जानें कैसा होगा आपका रविवार का दिन, क्या कहता हैं आपका राशिफल - aaj ka rashifal hor... IPL 2025: सरकार ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी पर कसी नकेल, 2400 बैंक अकाउंट फ्रीज, ₹126 करोड़ जब्त - ipl ...

महिलाओं को सस्ते में मिलता है टर्म इंश्योरेंस, जानिए आपको क्यों लेना चाहिए कवर – why is term insurance affordable for women and is it worth buying

2

Term Insurance for Women: भारत में अब भी काफी कम लोगों के पास लाइफ इंश्योरेंस है। भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) का डेटा बताता है कि देश की GDP के मुकाबले लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम का अनुपात महज 2.8% है। यह काफी चिंताजनक स्थिति है। इससे भी ज्यादा चिंता की बात यह है कि देश में बिकने वाली कुल बीमा पॉलिसियों में से महिलाओं को सिर्फ 35% बीमा कवर (Women’s Insurance Coverage) मिलता है। अगर दूसरे शब्दों में कहें, तो 65 करोड़ से अधिक महिलाओं वाले मुल्क में केवल 2% से भी कम सक्रिय रूप से जीवन बीमा पॉलिसी खरीदती हैं।लेकिन, महिलाओं के लिए अच्छी बात यह है कि वे पुरुषों के मुकाबले कम प्रीमियम पर टर्म इंश्योरेंस कवर पा सकती हैं। आइए जानते हैं कि महिलाओं के लिए टर्म इंश्योरेंस क्यों जरूरी है और उनका प्रीमियम कम क्यों होता है?महिलाओं के लिए टर्म इंश्योरेंस जरूरी क्यों?आज के बदलते समाज में महिलाएं किसी मोर्चे पर पुरुषों से कम नहीं हैं। वे हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। कुछ महिलाएं शादीशुदा और कामकाजी होती हैं। कुछ हाउसवाइफ होती हैं जो कमाती नहीं हैं, लेकिन उनका योगदान किसी भी नजर से कम नहीं होता। करीब 7 करोड़ सिंगल विमेन भी हैं, जिनके ऊपर किसी न किसी तरह की जिम्मेदारी हो सकती है। जैसे कि माता-पिता, भाई-बहन या फिर बच्चों की।इन महिलाओं के लिए टर्म इंश्योरेंस की अहमियत काफी अधिक हो सकती है। क्योंकि उनके पीछे भी एक भरा-पूरा परिवार होता है। महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता सिर्फ उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और देश की आर्थिक वृद्धि के लिए भी जरूरी है।महिलाओं के लिए टर्म इंश्योरेंस सस्ता क्यों?टर्म इंश्योरेंस सभी आय स्तरों की महिलाओं के लिए एक बेहतर और किफायती विकल्प हो सकता है, चाहे वे कामकाजी हों या फिर हाउसवाइफ। यह कम लागत वाला प्रोडक्ट है, जो कम प्रीमियम पर ज्यादा कवरेज देता है। महिलाओं की औसत आयु पुरुषों की तुलना में 2-3 साल ज्यादा होती है। इसके कारण, महिलाओं के लिए मृत्यु दर प्रीमियम (Mortality Premium) कम होता है।मृत्यु दर प्रीमियम, टर्म लाइफ इंश्योरेंस प्लान का अहम हिस्सा होता है। यह बीमा कंपनी के उस जोखिम को कवर करता है, जो बीमाधारक की पॉलिसी अवधि के दौरान मृत्यु हो जाने पर होता है। उम्र, लिंग, स्वास्थ्य और जीवनशैली जैसे कारक इस प्रीमियम को प्रभावित करते हैं। बीमा कंपनियां यह भी देखती हैं कि महिलाएं प्रीमियम भुगतान में अधिक अनुशासित होती हैं। इसीलिए, बीमा कंपनियां महिलाओं को विशेष प्रीमियम दरों और अलग सेवाओं की पेशकश करती हैं।टर्म इंश्योरेंस क्यों फायदेमंद है?जीवन बीमा कई तरह का होता है, लेकिन टर्म इंश्योरेंस सबसे सस्ता और उपयोगी विकल्प है। यह कर लाभ (Tax Benefits) के साथ परिवार की वित्तीय सुरक्षा भी सुनिश्चित करता है। हालांकि, महिलाओं के लिए पारंपरिक बीमा योजनाएं नाकाफी हैं। उनकी जीवन सुरक्षा, बचत और निवेश की जरूरतें पुरुषों से अलग होती हैं। इसके अलावा, क्रिटिकल इलनेस कवरेज जैसी सुविधाएं महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण हो सकती हैं।IRDAI की हालिया वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, कामकाजी महिलाओं को बीमा कवरेज में सबसे कम सेवा मिलने वाले समूहों में गिना गया है। इसी अंतर को कम करने के लिए बीमा नियामक ने ‘बीमा वाहक’ नामक पहल शुरू की है। इसका मकसद महिला एजेंट नियुक्त करके बीमा कवरेज को दूरदराज के क्षेत्रों तक पहुंचाना है।यह भी पढ़ें : ऑनलाइन क्लेम कर रहे हैं मोटर इंश्योरेंस? इन बातों का रखे ध्यान

Leave A Reply

Your email address will not be published.