ट्रेंडिंग
ग्लोबल अनिश्चितताओं का बाजार पर दिख रहा असर, अर्निंग ग्रोथ पर करें फोकस - श्रीदत्त भंडवालदार - globa... DA Hike: 55 फीसदी हो गया है महंगाई भत्ता, क्या अब बेसिक सैलरी में जुड़ जाएगा डीए? - da hike 2 percen... Nifty IT: 2 हफ्ते में शुरू होगा नतीजों का सिलसिला, बाजार कर रहा आईटी कंपनियों से बायबैक की उम्मीद? -... क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए बड़ा झटका! अप्रैल 2025 से SBI, IDFC First और Axis Bank के कार्ड्स में हो... Delhi: फ्लैट बना मौत का कब्रगाह! लकड़ी के बॉक्स में छुपाकर रखा गया था महिला का शव - vivek vihar delh... Bank Holiday: आज शनिवार 29 मार्च को बैंकों में होगी छुट्टी या खुलेंगी ब्रांच? चेक करें RBI की लिस्ट ... हेल्थ इंश्योरेंस सेक्टर में बड़ी हिस्सेदारी खरीदेगी LIC, तीन बड़ी कंपनियों पर है नजर - lic health in... Gold Rate Today: आज शनिवार को महंगा हुआ सोना, चेक करें 29 मार्च का गोल्ड रेट - gold rate today satur... Bihar Board 10th Result 2025 LIVE: बिहार बोर्ड के 10th क्लास के नतीजे आज दोपहर 12 बजे, जानिए कहां और... Bihar Board 10th Result 2025: बस कुछ घंटे! 12 बजे आने वाला है 10वीं बोर्ड का रिजल्ट, छात्र यहां चेक ...

Gold Rate Today: 24 मार्च को सस्ता हुआ सोना, यहां जानिये सोमवार को क्या रहा गोल्ड रेट – gold rate today monday 24 march 2025 sone ka bhav delhi mumbai bihar rajasthan gold price up

5

Gold Rate Today: आज सोमवार 24 मार्च को सोना सस्ता हुआ है। सोने का भाव अपने पीक से नीचे आया है। बीते हफ्ते शुक्रवार की तुलना में सोने के भाव में करीब 900 रुपये का करेक्शन आया है। ऐसे में देखना होगा कि सोने के भाव में आगे भी गिरावट जारी रहेगी। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 89,900 रुपये के ऊपर और 22 कैरेट गोल्ड 82,400 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। एक किलोग्राम चांदी का दाम 1,00,900रुपये के स्तर पर है। चांदी के दाम में भी 4000 रुपये की गिरावट देखने को मिली है। यहां जानें सोने-चांदी का सोमवार 24 मार्च का दाम।चांदी का रेट24 मार्च 2025 को चांदी का रेट 1,00,900 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। बीते शुक्रवार को चांदी का दाम 1,05,100 रुपये था। बीते शुक्रवार की तुलना में चांदी के दाम में करीब 4000 रुपये का करेक्शन आया है।दिल्ली-मुंबई में 24 मार्च को सोने का रेटसोमवार 24 मार्च 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 82,440 रुपये और 24 कैरेट सोना 89,970 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 82,290 रुपये और 24 कैरेट सोना 89,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। आज पूरे देश में सोने के भाव में गिरावट रही है। बीते शुक्रवार की तुलना में आज सोमवार को सोना सस्ता हुआ है। शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट दिल्ली 82,440 89,970 चेन्नई 82,290 89,770 मुंबई 82,290 89,770 कोलकाता 82,290 89,770 सोने की कीमतों में गिरावट क्यों आई?सोने की कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण वैश्विक बाजारों में कमजोरी, डॉलर की मजबूती और मुनाफावसूली है। जब डॉलर मजबूत होता है, तो सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ता है, क्योंकि महंगे डॉलर के कारण निवेशकों की सोने में रुचि कम हो जाती है। इसके अलावा, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल के बयान ने भी असर डाला, जिसमें उन्होंने अमेरिका की मुद्रास्फीति के बढ़ने की बात कही थी।कैसे तय होती हैं देश में सोने की कीमत?भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।अपने शेयर गिफ्ट या ट्रांसफर करना चाहते हैं? यहां जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Leave A Reply

Your email address will not be published.