Diabetes के मरीजों को शाम 7 बजे के बाद नहीं करना चाहिए डिनर, जानिए क्यों – diabetes should avoid dinner after 7 pm it s best time for control blood sugar know all benefits
हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज करने से वजन और शरीर में होने वाली छोटी मोटी बीमारी को कंट्रोल किया जा सकता है। ये बातें कई रिसर्च में कही जा चुकी हैं। ऐसे में अगर आप गलत समय पर डिनर करते हैं तो आपको कई बीमारी अपना शिकार बना सकती है। सिर्फ इतना ही नहीं डायबिटीज के मरीजों के लिए यह घातक साबित हो सकता है। गलत समय पर खानपान से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। डायबिटीज के रोगियों के साथ एक समस्या बहुत आम है कि वे रात में देर से भोजन करते हैं। ऐसे में हालात और ज्यादा खराब हो सकते हैं।आयुर्वेद में कहा गया है कि रात का भोजन 7 बजे से पहले कर लेना चाहिए। अगर किसी व्यक्ति को पहले से डायबिटीज है, तो उन्हें इसका और भी अधिक ध्यान रखने की जरूरत है।डायबिटीज के रोगियों को 7 बजे के बाद डिनर क्यों नहीं करना चाहिए?संबंधित खबरेंदरअसल, शाम के समय पाचन अग्नि (Digestive Fire) बहुत कम होती है। अगर आप इस दौरान बहुत भारी भोजन करते हैं, तो भोजन काफी हिस्सा ठीक से पच नहीं पाता है। ऐसे में शरीर में टॉक्सिन्स बनने लगते हैं। टॉक्सिन और कफ दोनों के ही गुण एक समान होते हैं। जब शरीर में टॉक्सिन्स की मात्रा बढ़ती है, तो इससे कफ दोष भी बढ़ता है। डायबिटीज रोग भी मुख्य रूप से शरीर में कफ दोष के बढ़ने के कारण ही होता है। इसलिए अगर किसी व्यक्ति को पहले से डायबिटीज की समस्या, तो रात में देर से भोजन करने से समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है।रात में भोजन है बेहद जरूरीऐसे में अगर आपको देर हो जाती है तो डिनर न छोडे। इससे और ज्यादा समस्या बढ़ सकती है। अगर आपको डायबिटीज है, तो बस आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप जल्दी भोजन कर लें। लेकिन अगर इसके बाद भी आपको भूख लगती है, तो आप कुछ हल्का खा सकते हैं। रात में हल्का भोजना करना सेहत के लिए फायदेमंद रहता है।रात में कब खाना बेस्ट, कब है खराबहमेशा राते के खाने और सोने के बीच 2 घंटे का गैप होना ही चाहिए। जो लोग रात को खाना खाने के बाद तुरंत सोने चले जाते हैं। उनका शुगर लेवल बढ़ जाता है। इसलिए डिनर 7 बजे तक या इसके पहले खत्म कर लें। रात के 10 बजे तक बिस्तर पर चले जाए और 8-10 घंटे की नींद जरूर लें। इससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही अन्य कई रोगों का खतरा भी कम हो जाता है।डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।डायबिटीज के मरीज इन सब्जियों से रहें दूर, खा लिया तो बढ़ जाएगा ब्लड शुगर, सेहत की बज जाएगी बैंड