ट्रेंडिंग
Swiggy को ₹158 करोड़ का टैक्स नोटिस, क्या शेयर पर दिखेगा असर? - swiggy tax notice 158cr dabur mphasi... Aaj Ka Rashifal: आज के दिन अपने खर्चों पर दें ध्यान, जानें क्या कहता है आपका राशिफल - aaj ka rashifa... 02 April 2025 Panchang: आज है चैत्र शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय - ... UP News: युवक ने पहले पत्नी की उसके लवर से कराई शादी, फिर 4 दिन बाद कहानी में आया बड़ा ट्विस्ट - up ... Waqf Bill: 'विपक्ष एकजुट' मल्लिकार्जुन खड़गे ने बैठक के बाद कहा कि INDIA ब्लॉक संसद में वक्फ बिल को ... गोल्ड प्राइस में आ सकती है 38% की गिरावट! - gold price may fall 38 percent watch video to know why Bhupesh Baghel : भूपेश बघेल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, CBI ने इस मामले में दर्ज किया FIR - cbi filed fi... LSG vs PBKS Highlights: प्रभसिमरन और श्रेयस अय्यर की तूफान में उड़ी पंत की टीम, पंजाब ने लखनऊ को उसक... Suzlon Energy को झटका अब क्या करें निवेशक! - suzlon energy share price falls 2 percent after many or... Weather Report: देश के इस राज्य में बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ होगी भारी बारिश, IMD का अलर्ट - we...

NCLAT Fine on Google: गूगल पर लगी 260 करोड़ की पेनाल्टी, CCI के फैसले को NCLAT ने बदला – national company law appellate tribunal on google to 260 crore in-play store matter fine reduced

3

NCLAT Reduces Fine on Google:  नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) ने  व्हाट्सएप की मालिक कंपनी मेटा को बड़ी राहत दी। कंपटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने मेटा को यूजर डेटा शेयरिंग रोकने का आदेश दिया था, लेकिन अब NCLAT ने इस आदेश पर अस्थायी रोक लगा दी है। अब गूगल पर लगे 936.44 करोड़ रुपये के जुर्माने को घटाकर 260 करोड़ रुपये कर दिया गया है।क्या था मामला बता दें कि यह मामला Google Play Store की नीतियों से जुड़ा है। अक्टूबर 2022 में CCI ने गूगल पर आरोप लगाया था कि वह ऐप डेवलपर्स को थर्ड-पार्टी बिलिंग और पेमेंट सेवाओं का इस्तेमाल करने से रोकता है। इस वजह से CCI ने गूगल पर जुर्माना लगाया था और उसकी ऐप पेमेंट पॉलिसी में बदलाव करने के निर्देश दिए थे।संबंधित खबरेंगूगल ने जनवरी 2023 में CCI के फैसले के खिलाफ अपील दायर की थी। गूगल का कहना था कि उसका Play Store बिलिंग सिस्टम डेवलपर्स और यूजर्स के लिए ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक है। लेकिन CCI ने इसे गलत व्यापार नीति माना था।NCLAT का अहम फैसलाNCLAT ने CCI के फैसले को आंशिक रूप से सही माना और कहा कि गूगल की Play Store पॉलिसी प्रतिस्पर्धा के खिलाफ थी। हालांकि, उसने जुर्माने की रकम 936.44 करोड़ रुपये से घटाकर 260 करोड़ रुपये कर दी। इस फैसले के बाद गूगल को अपनी नीतियों में बदलाव करने पड़ सकते हैं। साथ ही, यह फैसला भारतीय ऐप डेवलपर्स के लिए राहतभरा हो सकता है।25 अक्टूबर 2022 को, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने गूगल पर प्ले स्टोर नीतियों का गलत फायदा उठाने के लिए ₹936.44 करोड़ का जुर्माना लगाया। इसके खिलाफ गूगल और उसकी पैरेंट कंपनी अल्फाबेट इंक ने राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण (NCLAT) में अपील दायर की। CCI ने अपने आदेश में कहा: गूगल को अनुचित व्यापारिक गतिविधियां रोकनी होंगी। प्रतिस्पर्धा-विरोधी नीतियों को एक तय समय सीमा में सुधारना होगा। NCLAT, CCI के आदेशों पर अपील सुनने वाला न्यायाधिकरण है, जहां यह मामला आगे बढ़ाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.