ट्रेंडिंग
Aaj Ka Rashifal: आज के दिन खर्चों पर दें ज्यादा ध्यान, वरना हो सकता है नुकसान, जानें क्या कहता है आप... Gujarat Fire: अहमदाबाद की ऊंची इमारत में लगी आग, हवा में झूलता दिखा बच्चा रेस्क्यू का करता रहा इंतजा... Delhi Weather: दिल्ली में तेज आंधी-तूफान का कहर...गिरे कई पेड़, 15 फ्लाइट्स डायवर्ट, IMD का ऑरेंज अल... Multibagger Stock: 5 साल में ₹1.25 लाख के बने ₹1 करोड़, 2 साल में 1400% चढ़ी कीमत - multibagger stoc... ट्रंप के टैरिफ ऐलान के बाद भारत आ रहे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, जानें क्या है प्लान - us vice ... CSK vs KKR Highlights: अपने घर में ही फेल हुए धोनी के धुरंधर, लगातार पांचवी हार के बाद पॉइंट्स टेबल ... Reliance Industries ने Nauyaan Shipyard में खरीदी और 10% हिस्सेदारी, ₹52 करोड़ का रहा सौदा - relianc... नए टैक्स सिस्टम में ऐसे घटेगा आपका टैक्स - can you minimalize your income tax liabilities in new tax... स्मार्टफोन बने भारत की टॉप एक्सपोर्ट कमोडिटी, FY25 में निर्यात ने छुई ₹2 लाख करोड़ की रिकॉर्ड ऊंचाई ... 15 अप्रैल को कैसी रह सकती है बाजार की चाल - stock market outlook for 15th april 2025 which stocks ar...

Trump Tariffs Impact: अमेरिकी बाजार में हाहाकार! S&P 500 4% से ज्यादा लुढ़का, 2 लाख करोड़ डॉलर स्वाहा – trump tariffs impact on us markets sp 500 index down more than 3 percent roughly 2 trillion dollar set to be erased from us stocks

3

US Share Markets: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लागू किए गए नए टैरिफ के चलते ट्रेड वॉर गहराने और अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मंदी आने का डर पैदा हो गया है। इस डर के बीच अमेरिकी शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। ट्रेड के पहले कुछ मिनटों में ही अमेरिकी शेयरों से 2 लाख करोड़ डॉलर साफ हो गए। सबसे ज्यादा नुकसान उन कंपनियों को हुआ है, जिनकी सप्लाई चेन विदेशी मैन्युफैक्चरिंग पर सबसे ज्यादा निर्भर हैं। जैसे कि एप्पल, जो अमेरिका में बिकने वाले अपने ज्यादातर डिवाइस चीन में बनाती है।रॉयटर्स के मुताबिक, वॉल स्ट्रीट के प्रमुख सूचकांक गुरुवार को गिरावट में हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक, डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1,550 पॉइंट नीचे आया है। इसी तरह S&P 500 4.4% गिरा है। नैस्डैक 5.5% लुढ़का है।अमेरिका ने 2 अप्रैल को रेसिप्रोकल टैरिफ या जवाबी टैरिफ की घोषणा की है। भारत से अमेरिका में आने वाले सामानों पर 27 प्रतिशत का टैरिफ लगाया गया है। रेसिप्रोकल टैरिफ उन देशों पर लगाए गए हैं, जो अमेरिकी सामान पर टैरिफ लगाते हैं। अन्य देशों की बात करें तो अमेरिका ने बांग्लादेश पर 37 प्रतिशत, चीन पर 54 प्रतिशत (नया 34 प्रतिशत+इस साल पहले लगाए जा चुके 20 प्रतिशत), वियतनाम पर 46 प्रतिशत और थाइलैंड पर 36 प्रतिशत का जवाबी टैरिफ लगाया है। ट्रंप ने लगभग 60 देशों पर जवाबी टैरिफ लगाने की घोषणा की है।संबंधित खबरेंStock to Watch: 4 अप्रैल को इन 7 स्टॉक्स पर रखें नजर, दिख सकती है बड़ी हलचलNike का शेयर 11 प्रतिशत लुढ़काCNBC के मुताबिक, मल्टीनेशनल कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट आई है। शुरुआती कारोबार में Nike का शेयर 11% और एप्पल का 9% लुढ़का। Nike की मैन्युफैक्चरिंग वियतनाम में होती है। इंपोर्टेड सामान के बड़े विक्रेताओं को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। Five Below में 25% की गिरावट आई, डॉलर ट्री में 9% की गिरावट आई और Gap के शेयर में 20% की गिरावट आई। एनवीडिया में 5% और टेस्ला में 3.5% की गिरावट आई। ऐसा अनुमान है कि S&P 500 2022 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट की ओर बढ़ रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.