ट्रेंडिंग
RuPay क्रेडिट कार्ड को Google Pay से कैसे करें लिंक, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस - rupay credit ca... 18 साल से अलग रहने के बाद भी पति को नहीं मिला पत्नी से तलाक! HC ने दिया मानसिक बीमारी पर अहम फैसला -... Stock Market Holiday: अगले हफ्ते सिर्फ 3 दिन खुलेगा शेयर बाजार, सोमवार और शुक्रवार को बंद रहेगा स्टॉ... EPF योगदान पर कैसे कैलकुलेट होता है ब्याज, टैक्स के लिए क्या हैं नियम; जानें पूरी डिटेल - how to cal... Bank Holiday: सोमवार को बंद रहेंगे सभी बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 14 अप्रैल की छुट्टी - bank ho... SRH vs PBKS Live Score: क्या आज कोई कमाल कर पाएगी हैदराबाद की टीम? धाकड़ पंजाब से है मुकाबला - srh v... Mango Man of India: एक ही पेड़ पर 350 किस्म के आम, किसने किया ये कारनामा? - malihabad kalimullah kha... अश्विनी वैष्णव ने कहा-इंडिया देसी इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी के साथ 25 चिपसेट तैयार कर रहा है - ashwini v... Murshidabad Violence: वक्फ कानून को लेकर मुर्शिदाबाद में हिंसा में 110 से ज्यादा लोग गिरफ्तार - murs... Home Loan Tips: कम करना चाहते हैं होम लोन की EMI? इन 5 टिप्स पर कीजिए अमल - how to reduce home loan ...

Manoj Kumar Passed Away: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का निधन, 87 साल की उम्र में ली आखिरी सांस – manoj kumar passed away age of 87 years kokilaben dhirubhai ambani hospital in mumbai

10

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। देशभक्ति फिल्मों के लिए मशहूर मनोज कुमार को ‘भारत कुमार’ के नाम से भी जाना जाता जाता था। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में शुक्रवार सुबह अंतिम सांस ली। वो देश भक्ति फिल्मों के लिए जाने जाते थे। उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया था। उन्हें भारतीय सिनेमा और कला में उनके योगदान के लिए भारत सरकार की ओर से साल 1992 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।इसके अलावा साल 2015 में सिनेमा के क्षेत्र में सर्वोच्च पुरस्कार दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। मनोज कुमार के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। तमाम फैंस और सेलेब्स दिग्गज अभिनेता के निधन पर दुख जाहिर कर रहे हैं।अशोक पंडित ने मनोज कुमार को दी श्रद्धांजलिसंबंधित खबरेंमनोज कुमार के निधन पर फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने कहा कि महान दादा साहब फाल्के पुरस्कार विजेता, हमारे प्रेरणास्रोत और भारतीय फिल्म उद्योग के ‘शेर’ मनोज कुमार जी अब हमारे बीच नहीं रहे। यह उद्योग के लिए बहुत बड़ी क्षति है और पूरी इंडस्ट्री उन्हें याद करेगी।जानें मनोज कुमार का असली नाममनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई 1937 को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में हुआ था। उस दौर में पाकिस्तान नहीं बना था। उनका असली नाम हरिकृष्ण गिरी गोस्वामी था। जब वह 10 साल के थे तो उनका परिवार बंटवारे के कारण दिल्ली आ गया था। उन्होंने अपने आदर्श दिलीप कुमार के सम्मान में अपना स्क्रीन नेम मनोज कुमार रखा था। उनकी सिनेमाई यात्रा ऐसे दौर में शुरू हुई जब भारतीय सिनेमा बदलाव के दौर से गुजर रहा था। मनोज कुमार ने अपने अभिनय कौशल से ही नहीं, बल्कि फिल्मों में देशभक्ति और सामाजिक चेतना को जीवंत करने की क्षमता से खुद को अलग साबित कर दिया था। Indian actor and film director Manoj Kumar, particularly known for his patriotic films and the nickname ‘Bharat Kumar’, passes away at the age of 87 at Kokilaben Dhirubhai Ambani Hospital. pic.twitter.com/nHvvVDT2CY — ANI (@ANI) April 4, 2025अपडेट जारी है….

Leave A Reply

Your email address will not be published.