Nashik Road Accident: नासिक में भीषण सड़क हादसा, एक साथ कई गाड़ियों की टक्कर, 1 महिला की मौत, 21 घायल – nashik road chandwad accident multiple vehicles collide simultaneously one woman died 21 injured
महाराष्ट्र के नासिक के चांदवड़ में एक ऐसा सड़क हादासा हुआ है। जिसे देखते ही रोंगटे खड़े हो जाएंगे। एक के बाद कई वाहनों की आपस टक्कर हो गई। जिससे पूरे में इलाके में कोहराम मच गया। पूरे हाईवे में कई घंटे तक जाम लगा रहा। फिर किसी तरह से प्रशासन ने रास्ता साफ कराया। दरअसल मालेगांव की ओर जा रहे एक कंटेनर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद यह कंटेनर हाईवे पर तीन से चार कारों से भिड़ गया। फिर एक ट्रक और एक बस आपस में भिड़ गए। जिससे इलाके में चीख पुकार मच गई।इस भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 21 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इसमें कई लोगों की हालत बेहद गंभीर है। हादसे में मालेगांव के भारत नगर निवासी उषा मोहन देवरे (45 वर्ष) की मौत हो गई है। जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए हैं। सभी घायलों को तुरंत चांदवड उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हादसे के कारण लगा लंबा जामसंबंधित खबरेंइस हादसे की वजह से हाइवे पर लंबा जाम लग गया। जिससे राहत और बचाव कार्य में प्रशासन को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। 108 एंबुलेंस, सोमाटोल एंबुलेंस और टोल प्लाजा एंबुलेंस भी जाम में फंसी रहीं। जिससे घायलों को अस्पताल पहुंचाने में देर हुई। हाइवे में लगे जाम को खुलवाने के लिए प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे के बाद प्रशासन ने वाहन चालकों से हाइवे पर सावधानी बरतने की अपील की है। यह हादसा इतना भयानक था कि कई गाड़ियां चकनाचूर हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं। हादसे के कारण राजमार्गों पर यातायात ठप हो गया था।इस महीने की शुरुआत में भी हुआ था बड़ा हादसाइसी महीने की शुरुआत में नासिक के सावतपुरा घाट से होते हुए सूरत की तरफ जा रही बस हादसे का शिकार हो गई थी। बस ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा था। इसके बाद यह बस 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी थी। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई थी। जब कि 15 लोग घायल हो गए थे।Google Pay से बिजली-पानी का बिल भरना हो जाएगा महंगा, डेबिट-क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर लगाई फीस