ट्रेंडिंग
Stock Market Fall: आखिर Nifty Metal Index क्यों ज्यादा गिरा? आज 10 लाख रुपये का निवेश कहां करने पर होगी छप्परफाड़ कमाई? जानिए एक्सपर्ट का जवाब - stock markets wh... Breaking News: आम लोगों को झटका! सरकार ने 50 रुपये महंगा किया LPG सिलेंडर - lpg price hike governmen... Breaking News: सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर 2 रुपये बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी, क्या आम लोगों को लगेगा झटका? -... Mumbai Weather Forecast: बारिश के बाद उमस और गर्मी ने मुंबई को अप्रैल में ही किया बेहाल, IMD ने जारी... क्या मार्केट में आई इन 5 सबसे बड़ी गिरावट को आप भूल गए? मार्केट को चढ़ने से कोई रोक नहीं पाया - stoc... 'बड़े शहर में ऐसी घटनाएं होती रहती हैं' बेंगलुरु में महिला से छेड़छाड़ की घटना पर राज्य गृह मंत्री ज... PAN-Aadhaar linking: नहीं किया पैन को आधार से लिंक? 31 दिसंबर तक बिना चार्ज के कर सकते हैं लिंक - pa... Stock Markets: मार्केट जब धड़ाम होता है तभी निवेश करने से मोटा पैसा बनता है, जानिए अभी आपको क्या करन... शेयर मार्केट क्रैश! बैंक घटा रहे हैं FD रेट्स, अब कहां करें निवेश? यहां मिल रहा है 8% का इंटरेस्ट - ...

Heatwave Alert: अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी का प्रकोप, दिल्ली-यूपी में हीट वेव का येलो अलर्ट – weather news heatwave alert delhi ncr up rajastha mp bihar maharashtra rain imd update

2

India Weather News : अप्रैल का महीना जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा चिलचिलाती गर्मी भी बढ़ती जा रही। उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों के दौरान झुलसाने वाली गर्मी पड़नी शुरू हो गई है तो। दक्षिण और पूर्वी भारत में बारिश के आसार हैं। IMD ने कुछ राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है।  मौसम विभाग की मानें, तो अप्रैल के दूसपे हफ्ते में ही गर्मी अपना तांडव दिखाएगी और लू भी पूरा कहर बरपाएगी।देश के कई राज्यों में गर्मी तेज़ी से बढ़ रही है और लू चलने की संभावना भी जताई जा रही है। खासतौर पर मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और आसपास के पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 7-8 अप्रैल के आसपास लू चल सकती है।दिल्ली और इन इलाकों में जल्द शुरू हुई गर्मीसंबंधित खबरेंस्काईमेट वेदर के जलवायु एवं मौसम विज्ञान विभाग के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि अरब सागर के ऊपर एक प्रतिचक्रवात बना हुआ है, जिससे गर्म हवाएं राजस्थान और गुजरात की तरफ आ रही हैं। ये हवाएं बहुत गर्म होती हैं और इसी वजह से पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में तेज गर्मी पड़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में मौसम शुष्क रहेगा और ये इलाका भी इन गर्म हवाओं से प्रभावित होगा। दिल्ली में भी जल्द ही लू चलने की संभावना है।महेश पलावत ने यह भी कहा कि, “इस बार गर्मी बहुत जल्दी शुरू हो गई है। हमने मार्च के महीने में ही गर्मी की लहरें देखीं, जो आमतौर पर इतनी जल्दी नहीं होती। यह स्थिति सामान्य नहीं है।” लोगों को सलाह दी गई है कि वे तेज धूप और गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतें और जरूरी न हो तो दोपहर में बाहर निकलने से बचें।मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्टवहीं भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि, 6 और 7 अप्रैल को गुजरात में बहुत ज्यादा गर्मी पड़ने वाली है। इसलिए वहां के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं दिल्ली और उत्तर-पश्चिम भारत के अन्य हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने पहले ही 31 मार्च को कहा था कि अप्रैल से जून के बीच पूरे देश में सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ेगी। खासतौर पर उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में लू चलने की संभावना ज्यादा है। दिन और रात दोनों में तापमान सामान्य से ऊपर रह सकता है। लोगों से अपील की गई है कि वो गर्मी को हल्के में न लें, और गर्मी से बचने के लिए जरूरी सावधानियां जरूर बरतें।इन राज्यों में हो सकती है बारिशइस समय असम और उसके आसपास के इलाके में ऊपरी हवा में चक्रवात जैसा सिस्टम बना हुआ है। इसके साथ ही दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास के क्षेत्र में भी एक चक्रवाती सिस्टम बना है। इसके अलावा, कर्नाटक से लेकर महाराष्ट्र और तमिलनाडु तक एक ट्रफ लाइन फैली हुई है। इन मौसमी सिस्टम्स और अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के असर से आने वाले दिनों में कुछ राज्यों में बारिश, गरज, बिजली और तेज़ हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार) चलने की संभावना है।किन-किन राज्यों में असर रहेगा केरल, माहाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर भारत में 9 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में 7 से 9 अप्रैल के बीच गरज के साथ बारिश की संभावना है। असम और मेघालय में 6 अप्रैल को और बिहार में 8 अप्रैल को कहीं-कहीं ओलावृष्टि (ओले गिरना) हो सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.