ट्रेंडिंग
मेट्रे स्टेशन पर एक घंटे लटका रहा...फिर लगाई छलांग, दिल्ली में युवक के इस कदम से मच गई चीख-पुकार - d... ट्रंप के टैरिफ बढ़ाएंगे महंगाई, पहले से कमजोर US इकोनॉमी को कर देंगे और धीमा: JPMorgan CEO - donald ... PM Kisan Yojana का लाभ उठाने के लिए जल्द करें ये काम, चूकने वालों को नहीं मिलेगी 20वीं किस्त - pm ki... जयपुर से मुंबई आ रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, मिली थी ये बड़ी धमकी - jaipur indigo flight ... Jasprit Bumrah: 92 दिनों बाद मैदान में ऐसी रही बुमराह की वापसी, विराट ने इस अंदाज में किया ग्रैंड वे... क्या डोनाल्ड ट्रंप दे रहे हैं टैरिफ से 90 दिन की मोहलत? क्या है व्हाइट हाउस का कहना - donald trump i... 'केवल 1 प्रतिशत...' ग्लोबल शेयर मार्केट में गिरावट के बहाने राहुल ने नीतीश सरकार पर कसा तंज - bihar ... RBI MPC: तीन साल के निचले स्तर आएगी ब्याज दर? आरबीआई दे सकता है बड़ा तोहफा - rbi repo rate cut 2025 ... Gold Price: ट्रंप के ट्रेड वॉर का गोल्ड पर क्या होगा असर, भाव बढ़ेंगे या आएगी बड़ी गिरावट? - gold pr... MI vs RCB Live Score, IPL 2025: जसप्रीत बुमराह की वापसी, मुंबई ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी RCB...

Mumbai Weather Forecast: बारिश के बाद उमस और गर्मी ने मुंबई को अप्रैल में ही किया बेहाल, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, अभी और चढ़ेगा पारा – weather forecast updates imd issues yellow alert for mumbai up madhya pradesh and delhi ncr over next 3 days of a heatwave

3

Mumbai Weather Forecast updates: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और आसपास के जिलों में बारिश के बाद अब उमस और गर्मी बढ़ गई है। इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने सोमवार (7 अप्रैल) को मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में अगले तीन दिनों के लिए हीटवेव को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया। IMD ने 11 अप्रैल तक महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस वृद्धि की भविष्यवाणी की है। रविवार को मौसम विभाग ने न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था।पिछले सप्ताह महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश हुई। इसके बाद राज्य में गर्मी चरम पर पहुंचने लगा है। मुंबई IMD के ताजा मौसम अपडेट के अनुसार, सोमवार, 7 अप्रैल को देश की आर्थिक राजधानी में आसमान साफ ​​रहने की उम्मीद है। आज तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से लेकर दिन के समय 36 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।IMD के मुंबई मौसम अपडेट के अनुसार, सोमवार को उपनगरीय मुंबई में सांताक्रूज ऑब्जर्वेटरी में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि मौसम विभाग के आंकड़ों से पता चला है कि कोलाबा में मुंबई की ऑब्जर्वेटरी ने अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।संबंधित खबरेंमुंबई वासियों के लिए सोमवार का दिन काफी गर्म और उमस भरा रहने वाला है। पूरे दिन सूरज की तेज किरणें लोगों को मई वाली गर्मी का अहसास करा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।इन राज्यों में भी हीटवेव अलर्टमुंबई के अलावा, आईएमडी ने दिल्ली और मध्य प्रदेश के लिए भी हीटवेव की येलो अलर्ट जारी की है। दिल्ली में सोमवार सुबह मौसम गर्म रहा। न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि दिन में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। लू के संबंध में राष्ट्रीय राजधानी में येलो चेतावनी जारी की गई है।मध्य प्रदेश में सोमवार को पहली बार लू की लहरें देखी गईं। इसके बाद आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी की मध्य प्रदेश की पूर्वानुमान प्रभारी दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि ग्वालियर और चंबल क्षेत्र के कुछ हिस्सों में श्योपुर, गुना, अशोक नगर, दैता, भिंड और मुरैना के अलावा पश्चिमी मध्य प्रदेश के नीमच और मंदसौर में भी लू चलने की आशंका है।ये भी पढ़ें- Mahavir Jayanti 2025: इस साल कब है महावीर जयंती? जानें सही तारीख, महत्व और इतिहास समेत सबकुछइसके अलावा राजस्थान में इस सप्ताह तापमान में 3 से 4 डिग्री की वृद्धि होने की आशंका है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 42 से 44 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.