Bank Holiday: होली के दिन शुक्रवार को इन राज्यों में खुले रहेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों किया ऐसा – bank holiday on holi 2025 all bank sbi hdfc pnb bob will open in these states check rbi holiday list
Bank Holiday: ज्यादातर लोग यही सोच रहे होंगे कि होली के दिन सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। लेकिन ऐसा नहीं है। शुक्रवार 14 मार्च को होली के कारण सभी राज्यों में बैंक बंद नहीं होंगे। यहां आपको RBI की पूरी लिस्ट के बारे में बता रहे हैं कि किन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। साथ ही किन राज्यों में रंग वाली होली के दिन बैंक खुले रहेंगे। यहां जानिये RBI की पूरी लिस्ट।देश में होली के कारण 3 दिन बंद हैं बैंकहोली के कारण बैंक तीन दिन लगातार बंद रहने वाले हैं। इसका बड़ा कारण है कि बैंक भारत के अलग-अलग राज्यों में होली अलग-अलग डेट्स पर मन रही है। देश में होली के कारण बैंक 13 मार्च, 14 मार्च और 15 मार्च को कुछ राज्यों में बंद रहने वाले हैं।संबंधित खबरेंआज गुरुवार 13 मार्च को इन राज्यों में बंद है बैंकइस दिन उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, झारखंड और केरल में होलिका दहन के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, दिल्ली, मुंबई और अन्य राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।रंग वाली होली के दिन 14 मार्च 2025 को यहां बंद रहेंगे बैंकभारत के अधिकांश राज्यों में रंगों की होली 14 मार्च को मनाई जाएगी। इस दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी। दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश जैसे सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। साथ ही कर्नाटक, ओडिशा, मणिपुर, तमिलनाडु, त्रिपुरा, केरल और नागालैंड में बैंक खुले रहेंगे। अगर आपको बैंक ब्रांच में जाकर कोई जरूरी काम करना है, तो उसे समय से पहले निपटा लें। ताकि, होली की छुट्टियों के दौरान किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।15 मार्च 2025 (शनिवार) – होली उत्सव जारी रहेगाकुछ राज्यों में 15 मार्च को भी होली का जश्न जारी रहेगा। इस कारण त्रिपुरा, ओडिशा, मणिपुर और बिहार में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, यह तीसरा शनिवार है, जो कि अनिवार्य अवकाश नहीं होता, इसलिए अन्य राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।मार्च 2025 की छुट्टियों की पूरी लिस्टरविवार, 16 मार्च – सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।शनिवार, 22 मार्च – चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।रविवार, 23 मार्च – पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।शनिवार, 22 मार्च – बिहार दिवस के मौके पर बिहार में बैंक बंद रहेंगे।गुरुवार, 27 मार्च – शब-ए-कद्र के कारण जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे।शुक्रवार, 28 मार्च – जुम्मा-तुल-विदा के कारण जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे।रविवार, 30 मार्च – पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।सोमवार, 31 मार्च – ईद-उल-फितर के कारण भारत के अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहेंगे, लेकिन मिजोरम और हिमाचल प्रदेश में बैंक खुले रहेंगे।बैंक हॉलिडे राज्यों के अनुसार होती है अलगयह ध्यान रखना जरूरी है कि हर राज्य की अपनी अलग बैंक हॉलिडे लिस्ट होती है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर हर राज्य के अनुसार बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। अगर आपको बैंक ब्रांच में जाकर अपना कोई काम निपटाना है तो पहले अपने राज्य की छुट्टियों की लिस्ट चेक कर लें।ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस रहेंगी चालूबैंक भले ही बंद रहेंगे, लेकिन ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी न हो। इसके लिए नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम सर्विस चालू रहेगी। फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट और अन्य ऑनलाइन सेवाएं भी चालू रहेंगी। मार्च 2025 7 13 14 15 22 27 28 31 अगरतला • • अहमदाबाद • • आईजॉल • • इंफाल • • ईटानगर • • कानपुर • • • कोच्ची • कोलकाता • • कोहिमा • गंगटोक • • गुवाहाटी • • चंडीगढ़ • • चेन्नै • जम्मू • • • • जयपुर • • तिरुवनंतपुरम • • देहरादून • • • नई दिल्ली • • नागपुर • • पटना • • • • पणजी • • बंगलूर • बेलापुर • • भुवनेश्वर • • भोपाल • • मुंबई • • राँची • • • रायपुर • • लखनऊ • • • श्रीनगर • • • • शिमला • शिलांग • • हैदराबाद – आन्ध्र प्रदेश • • हैदराबाद – तेलंगाना • •