Bank Holiday: शुक्रवार को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 18 अप्रैल की छु्ट्टी – bank holiday friday 18 april 2025 why rbi give holiday to sbi hdfc bob pnb bank
Bank Holiday Friday 18 April 2025: शुक्रवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। शुक्रवार 18 अप्रैल को बैंक देश के ज्यादातर राज्यों में बंद रहने वाले हैं। यानी, बैंक जाकर निपटाने वाले काम ग्राहकों को गुरुवार को ही ब्रांच जाकर निपटाना होगा। यहां जानिये RBI ने शुक्रवार 18 अप्रैल को छुट्टी क्यों दी है।शुक्रवार 18 अप्रैल को बंद रहेंगे बैंकशुक्रवार 18 अप्रैल को ज्यादातर राज्यों में बैंक गुड फ्राइडे के कारण बंद रहने वाले हैं। गुड फ्राइडे के दिन देश के ज्यादातर बैंकों में छुट्टी रहती है। यह ईसाई धर्म का एक अहम त्यौहार है, जो यीशु मसीह के बलिदान की याद में मनाया जाता है। रिजर्व बैंक की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार यह दिन पब्लिक हॉलिडे है। इस कारण सभी प्राइवेट, सरकारी और सहकारी बैंक बंद होते हैं।संबंधित खबरेंऑनलाइन बैंकिंग का कर सकते हैं इस्तेमालबैंक ब्रांच बंद रहने के बावजूद नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और एटीएम सर्विस जारी रहेंगी। ग्राहक ऑनलाइन पैसे भेजने, बिल भरने और दूसरे डिजिटल बैंकिंग काम कर सकते हैं।अप्रैल 2025 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?18 अप्रैल (शुक्रवार) – त्रिपुरा, असम, राजस्थान, जम्मू, हिमाचल प्रदेश और श्रीनगर में गुड फ्राइडे के कारण बैंक बंद रहेंगे।21 अप्रैल (सोमवार) – त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन गरिया पूजा मनाई जाएगी। ये एक , जो एक आदिवासी त्योहार है।29 अप्रैल (मंगलवार) – हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि इस दिन भगवान परशुराम जयंती मनाई जाएगी।30 अप्रैल (बुधवार) – कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि इस दिन बसवा जयंती और अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा।RBI की हॉलिडे लिस्ट अप्रैल 2025 1 5 10 14 15 16 18 21 29 30 अगरतला • • • • अहमदाबाद • • • • आईजॉल • • इंफाल • • • ईटानगर • • • कानपुर • • • • कोच्ची • • • कोलकाता • • • • • कोहिमा • • गंगटोक • • • गुवाहाटी • • • • चंडीगढ़ • • चेन्नै • • • • जम्मू • • जयपुर • • • तिरुवनंतपुरम • • • देहरादून • • • नई दिल्ली • • • नागपुर • • • • पटना • • • पणजी • • • बंगलूर • • • • • बेलापुर • • • • भुवनेश्वर • • • भोपाल • • • मुंबई • • • • राँची •• • • • रायपुर • • लखनऊ • • • • श्रीनगर • • शिमला • • शिलांग • हैदराबाद – आन्ध्र प्रदेश • • • हैदराबाद – तेलंगाना • • • • छुट्टी का कारण दिन बैंकों द्वारा अपनी वार्षिक लेखाबंदी सुनिश्चित करना/सरहुल 1 बाबु जगजीवन राम जन्मदिवस 5 महावीर जन्म कल्याणक/महावीर जयंती 10 डॉ. बी. आर. अम्बेडकर जयंती/विशु/बीजू/बुइसु महोत्सव/महाविशुव संक्रांति/तमिल नववर्ष दिवस/बोहाग बीहु/चेईराओबा 14 बंगाली नव वर्ष दिवस/हिमाचल दिवस/बोहाग बिहु 15 बोहाग बीहु 16 गुड फ्राइडे 18 गरिया पूजा 21 भगवान श्री परशुराम जयंती 29 बसव जयंती/अक्षय तृतीया 30