Bank Holiday Today: आज 22 मार्च को बैंक खुले हैं या बंद, यहां जानें पूरी डिटेल – bank holiday today banks open or closed on saturday march 22 sbi bob axis bank hdfc bank
अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई काम है और आज (22 मार्च 2025) ब्रांच जाना चाहते हैं तो सबसे पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। कहीं ऐसा न हो कि आप बैंक पहुंच जाएं। इसके बाद बैंक में आपको ताला लटका मिले। दरसल, महीने के चौथे और दूसरे शनिवार को आमतौर पर देश के सभी बैंक बंद रहते हैं। ऐसे में आज 22 मार्च 2025 को महीने का चौथा शनिवार है। लिहाजा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की लिस्ट के मुताबिक, देश भर के बैंक आज बंद रहेंगे। बैंक हर महीने के पहले और तीसरे शनिवार को खुले रहते हैं।वहीं शनिवार के अलावा, आरबीआई ने बिहार दिवस के अवसर पर छुट्टी की घोषणा की है। ऐसे में पटना में आज शनिवार, 22 मार्च को बैंक बंद रहेंगे। आरबीआई की ओर से इस मामले में नोटिफिकेश जारी कर दिया गया है।भारतीय रिजर्व बैंक बैंक हॉलिडे तीन तरह के होते हैं। इनमें1 – नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट (जिसके तहत चेक और ड्राफ्ट जैसे वित्तीय लेनदेन आते हैं)2 – रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) अवकाश3 – बैंकों के खातों के समापन से संबंधित अवकाशकहां देखें बैंक हॉलिडे की जानकारी?बैंक ग्राहकों को छुट्टी की जानकारी हासिल करने के लिए RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। वहीं बैंकों की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी किया जाता है। बता दें कि आज की छुट्टी नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत आता है। ऐसे में चेक और प्रॉमिसरी नोट से जुड़े लेनदेन संभव नहीं हो पाएंगे।अपडेट जारी है…