ट्रेंडिंग
Stock Market: 21 अप्रैल को कैसी रह सकती है बाजार की चाल - stock market outlook for 21st april 2025 w... इस देश में अब बच्चे नहीं देख पाएंगे TikTok, Facebook और Instagram, लेकिन YouTube को मिली छूट, जानें ... RBI ने तीन बड़े बैंकों पर लगाया भारी जुर्माना, क्या ग्राहकों पर भी होगा असर? - rbi fines pnb idfc ko... अब हर महीने की 28 तारीख को आएगा IIP आंकड़ा, टाइमलाइन घटाकर 28 दिन की गई - ministry of statistics and... Jio Financial Services Q4 Results: मार्च तिमाही में रेवेन्यू 18% बढ़ा, ₹0.50 के फाइनल डिविडेंड का ऐल... भारत की पब्लिक हेल्थ पॉलिसी में क्यों खेलों को शामिल करना चाहिए! - why sports should be included in ... Sunscreen War: एड, बयानबाजी, मुकदमा और फिर सुलह, HUL-Honasa के बीच खत्म हुआ सनस्क्रीन संग्राम - suns... फेडरल बैंक ने रिवाइज किया FD पर ब्याज, चेक करें लेटेस्ट इंटरेस्ट रेट - federal bank latest fixed dep... MI vs SRH Live Score IPL 2025: मुंबई के गेंदबाजों के सामने हैदराबाद की धीमी शुरुआत, तीन ओवर में बने ... अक्षय तृतीया से पहले रिकॉर्ड हाई पर सोना! लेकिन चांदी देगी ज्यादा फायदा, निवेश का बेस्ट टाइम, जानिये...

Business Idea: रबड़ की खेती पलट देगी किस्मत, 40 साल तक करें अंधाधुंध कमाई – business idea rubber farming kerala odisha assam process and earnings high income

7

अगर आप खेती के जरिए कई दशकों तक मोटी कमाई करना चाहते हैं तो आज हम आपको एक बेहतर बिजनेस आइडिया दे रहे हैं। बहुत से किसान पारंपरिक खेती के अलावा नकदी फसल की ओर भी ध्यान दे रहे हैं। ऐसे में आप रबड़ की खेती (Rubber Cultivation) के जरिए बंपर कमाई कर सकते हैं। देश के कई इलाकों में आज किसान रबड़ की खेती से मोटी कमाई कर रहे हैं। रबड़ उत्पादन (Rubber Cultivation) के मामले में भारत विश्व में चौथा स्थान पर है। केरल सबसे ज्यादा रबड़ उत्पादन करने वाला राज्य है। इसके बाद दूसरे नंबर पर त्रिपुरा का नाम आता है। यहां से दूसरे देशों को रबड़ निर्यात किया जाता है।इन दिनों भारत के कई राज्यों में भी रबड़ की खेती (Rubber Cultivation) की जाती है। रबड़ बोर्ड के मुताबिक, त्रिपुरा में 89, 264 हेक्टेयर, असम में 58,000 हेक्टेयर क्षेत्र, मेघालय में 17,000 हेक्टेयर, नागालैंड में 15,000 हेक्टेयर, मणिपुर में 4,200 हेक्टेयर, मिजोरम में 4,070 हेक्टेयर और अरुणाचल प्रदेश में 5,820 हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक रबड़ की खेती हो रही है।रबड़ का निर्यातसंबंधित खबरेंयहां से जर्मनी, ब्राजील, अमेरिका, इटली, तुर्की, बेल्जियम, चीन, मिस्र, नीदरलैंड, मलेशिया, पाकिस्तान, स्वीडन, नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात को नेचुरल रबड़ निर्यात किया जाता है। एक रिसर्च के मुताबिक, भारत से साल 2020 में 12000 मीट्रिक टन से ज्यादा नेचुरल रबड़ का निर्यात हुआ। अब देश के प्रमुख रबड़ उत्पादकों की लिस्ट में उड़ीसा का नाम भी जुड़ने जा रहा है। रबड़ का उपयोग शोल, टायर, इंजन की सील, गेंद, इलास्टिक बैंड व इलेक्ट्रिक उपकरणों जैसी चीज़ों को बनाने में किया जाता है। रबड़ की खेती से 40 साल तक मुनाफा कमा सकते हैं। रबड़ का पौधा 5 वर्ष में पेड़ बन जाता है। इसके बाद इसमें उत्पादन शुरू हो जाता है। रबड़ के पेड़ों को रोजाना कम से कम 6 घंटे धूप जरूरी है।रबड़ के लिए कैसी हो जलवायुरबड़ की खेती के लिए लेटेराइट लाल दोमट मिट्टी बेहतर मानी जाती है। मिट्टी का पीएच लेवल 4.5 से 6.0 के बीच होना चाहिए। पौधों को लगाने का सही समय जून-जुलाई है। रबड़ के पौधों को अधिक पानी की जरुरत होती है। सूखापन में पौधा कमजोर हो जाता है। इसमें बार बार सिंचाई की जरूरत होती है। इसकी खेती के लिए अधिक प्रकाश और नमी युक्त जमीन की जरूरत रहती है।रबड़ की खेती के लिए मिलती है आर्थिक सहायतारबड़ की खेती करने वाले किसानों को केंद्र सरकार और विश्व बैंक से भी आर्थिक सहायता मिलती है। जंगल में उगने वाले रबड़ के पेड़ आमतौर पर 43 मीटर ऊंचे होते हैं वहीं कारोबार के मकसद से उगाए जाने वाले पेड़ कुछ छोटे होते हैं।पेड़ से कैसे मिलता है रबड़रबड़ के पेड़ में छेद करके इस पेड़ का दूध एकत्र किया जाता है। इसे लेटेक्स (रबरक्षीर) कहते हैं। इसके बाद इकट्ठा हुए लेटेक्स को केमिकल के साथ परीक्षण किया जाता है। जिसमें अच्छी क्वालिटी की रबड़ तैयार की जाती है।रबड़ की प्रोसेसिंगरबड़ के पेड़ से प्राप्त लेटेक्स को सुखाया जाता है। जिससे रबड़ शीट और दूसरे प्रोडक्ट्स बनाए जाते हैं। रबड़ शीट का इस्तेमाल टायर, ट्यूब के अलावा कई उत्पाद बनाने में किया जाता है। यानी कि रबड़ के पौधे से मिले लेटेक्स को कई बार प्रोसेसिंग की प्रकिया से गुजरना होता है। इसके बाद कई तरह के प्रोडक्ट्स बनाए जाते हैं। इस तरह से रबड़ की खेती के जरिए बंपर कमाई कर सकते हैं।Business Idea: सरकारी मदद से शुरू करें मुर्गी पालन का बिजनेस, फौरन बन जाएंगे करोड़पति

Leave A Reply

Your email address will not be published.