ट्रेंडिंग
बॉलीवुड खत्म...फिल्मों का गिरा लेवल, अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन के इस बयान की हो रही खूब चर्चा - ha... NSDL के IPO के लिए बढ़ा इंतजार, अब मार्केट में कब तक लिस्ट होगी कंपनी? - nsdl gets extension from se... Business Idea: पशुओं के आहार से करें मोटी कमाई, सरकार से मिलेगी मदद, ऐसे करें शुरू - business idea a... MS Dhoni: IPL का ये आखिरी सीजन खेल रहे हैं धोनी? जानिए स्टार क्रिकेटर के संन्यास की क्या है सच्चाई -... HDFC Bank ने अपने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका! आज 1 अप्रैल को घटाया FD पर इंटरेस्ट - hdfc bank ind... Tax Rule Changes: लागू हो गए बजट के टैक्स बदलाव, आपकी जेब पर क्या होगा असर? - tax rule changes budge... Jio का IPL क्रिकेट प्लान, सिर्फ 299 रुपये में मिलेगा 90 दिनों तक फ्री JioHotstar, इस तारीख तक करना ह... Waqf Bill: नीतीश कुमार की JDU एक शर्त पर करेगी BJP के वक्फ बिल का समर्थन! जानिए क्या है वो शर्त - wa... Car Price Hike: ग्राहकों को बड़ा झटका, कार कंपनियों ने फिर बढ़ा दिए दाम; जानें पूरी डिटेल - car pric... Diesel Price Hike: 1अप्रैल से इस राज्य में महंगा हुआ डीजल, सरकार का बड़ा ऐलान...इतने बढ़ गए दाम - di...

Earthquake: म्यांमार के बाद अब इस देश में आया शक्तिशाली भूकंप, 7.1 मापी गई तीव्रता, सुनामी की चेतावनी जारी – powerful earthquake hit tonga tsunami warning after myanmar thailand earthquakes

1

Earthquake Hit Tonga  : मार्च का अंतिम सप्ताह पूरी दुनिया के लिए बुरे सपने की तरह बीत रहा है। 28 मार्च को पहले म्यांमार और थाईलैंड में विनाशकारी भूंकप आया था, जिसकी तीव्रता 7.7 मापा थी। इस विशानकारी भूंकप में अभी तक 1600 लोगों की मौत हो गई है। वहीं आज जापान के पास द्वीपीय देश टोंगा में 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है। इस कारण मौसम विभाग ने प्रशांत द्वीप के इस देश में सुनामी की चेतावनी जारी की है। जानकारी के मुताबिक ये भूकंप टोंगा द्वीप से लगभग 100 किलोमीटर (62 मील) उत्तर-पूर्व में भूकंप आया।सुनामी की चेतावनी जारीवहीं यूएस सुनामी वार्निंग सिस्टम ने भूकंप के बाद तटीय इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है। स्थानीय अधिकारियों ने लोगों को तट से दूर रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो भूंकप के बाद रिपोर्ट में कहा गया है कि हापाई द्वीप समूह के निवासी ऊंचे स्थानों पर चले गए हैं।बता दें कि टोंगा पोलिनेशिया में स्थित एक देश है जो 171 द्वीपों से बना है और इसकी आबादी 100,000 से कुछ ज़्यादा है, जिनमें से ज़्यादातर लोग टोंगाटापु के मुख्य द्वीप पर रहते हैं।बता दें कि टोंगा द्वीप भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियों के लिए जाना जाता है। साल 2022 में ज्वालामुखी विस्फोट के बाद यहां बड़ी तबाही आई थी।इससे पहले 28 मार्च को म्यांमार और थाइलैंड में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। कई इमारतें ढह गई थीं और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर को भारी नुकसान पहुंचा था। भूंकप के कारण अब तक 1,644 लोगों की मौत होने और 3,400 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। भूकंप के बाद 139 लोग लापता हैं। यह संख्या बढ़ने की आशंका है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.