Global Market: गिफ्ट निफ्टी में बढ़त, एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार, ब्रेंट क्रूड फिर से $66 के पार निकला – global market nifty gains asian markets trade mixed brent crude again crosses 66 doller
एशियाई बाजार और डाओ फ्यूचर्स भी ऊपर कामकाज कर रहे है। इधर अमेरिकी INDICES में कल तेज गिरावट रही। नैस्डैक 3% से ज्यादा गिरा है और डाओ जोंस भी 700 प्वाइंट टूटा है। गिफ्ट NIFTY 82.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.89 फीसदी की बढ़त के साथ 34,226.23 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 1.39 फीसदी की बढ़त दिखा रहा हैक्या बोले जेरोम पॉवेल?फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा टैरिफ से अमेरिका में महंगाई बढ़ेगी और ग्रोथ पर दबाव होगा। टैरिफ की वजह से अमेरिका महंगाई के टारगेट से करीब 1 साल तक के लिए दूर हो सकता है। फेड फिलहाल हालात और सफाई आने तक फैसला नहीं लेगा। इक्विटी बाजार में स्थिरता के लिए फेड फिलहाल कोई दखल नहीं देगा।संबंधित खबरेंपॉवेल के बयान से फिसला अमेरिकी बाजारपॉवेल के बाद S&P500 में 3.2% की गिरावट आई, जो 10 अप्रैल के बाद एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। फरवरी के रिकॉर्ड स्तर से यह इंडेक्स अब 15% नीचे है। नैस्डैक में भी भारी गिरावट आई। तकनीकी शेयरों में 5% से अधिक की गिरावट आई। जबकि Nvidia के शेयरों में लगभग 10% की कमजोरी देखने को मिली। फिलाडेल्फिया सेमीकंडक्टर इंडेक्स में करीब 7% की गिरावट हुई।टैरिफ पर बनेगी बात?चीन अब अमेरिका से बातचीत के लिए तैयार हो चुका है। लेकिन बातचीत से पहले वो अमेरिका के कदमों को देखना चाहता है। चीन चाहता है कि अमेरिका बातचीत के लिए एक व्यक्ति नियुक्त करे और वो व्यक्ति ऐसा हो जिसे राष्ट्रपति ट्रंप का समर्थन हासिल हो और दोनों देशों के बीच एक डील पर पहुंचने में मदद करे।ट्रंप टैरिफ का असरजापान के साथ डील पर बातचीत में अच्छी प्रगति हुई। ट्रंप का न्यूयॉर्क के पास बन रहे ऑफशोर विंड फार्म रोकने का आदेश दिया। Alcoa को कनाडा से इंपोर्ट पर $20 Mn का टैरिफ झटका लगा। फोर्ड ने कहा कि टैरिफ कम नहीं हुए तो गाड़ियों की कीमतें बढ़ाएंगे। WTO ने वैश्विक व्यापार ग्रोथ अनुमान को 2.9% से घटाकर 0.2% किया है।बाजार के लिए अहम खबरब्रेंट क्रूड फिर से $66 के पार निकला है। अमेरिका-ईरान वार्ता में रुकावट से क्रूड के दाम चढ़े। ईरान का कहना है कि यूरेनियम संवर्धन पर समझौता नहीं करेंगे। US डॉलर इंडेक्स का 99 के नीचे जाने के खतरा बरकरार है। सोना नई रिकॉर्ड ऊंचाई $3,371 प्रति औंस को छुआ। आज अमेरिका के इनिशियल जॉबलेस क्लेम के आंकड़े आएंगे।एशियाई बाजारइस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 82.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.89 फीसदी की बढ़त के साथ 34,226.23 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 1.39 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.35 फीसदी गिरकर 19,400.28 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.44 फीसदी की बढ़त के साथ 21,360.56 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.74 फीसदी की बढ़त के साथ 2,465.46 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.13 फीसदी की बढ़त के साथ 3,280.19 के स्तर पर दिख रहा है।