ट्रेंडिंग
आम की कीमतें हुईं क्रैश! 40 रुपये किलो बिक रहा आम, जानिये अचानक क्यों गिरे दाम - mango price crash i... Silver Price 2025: 13 साल की ऊंचाई पर चांदी, निवेशकों को मिला जबरदस्त रिटर्न, दिवाली तक 1,20,000 रुप... इंडियन बैंक ने स्पेशल FD पर घटाया इंटरेस्ट, रेगुलर एफडी पर भी कम किया ब्याज - indian bank reduces in... PM Kisan: 20 जून को आएगी पीएम किसान योजना की 20वीं किश्त! किसान तुरंत निपटाएं अपना ये काम - pm kisan... Travel Insurance: प्लेन क्रैश में यात्री की मौत होने पर क्या इंश्योरेंस कंपनी से पैसा मिलता है? Gold Rate Today: हरे निशान पर खुला सोना, ये रहा गुरुवार 12 जून को गोल्ड रेट - gold price today lates... 8th Pay Commission लागू होने में लग जाएंगे 2 साल! साल 2026 में सैलरी बढ़ने के आसार नहीं - 8th pay co... Petrol Diesel Price: 12 जून 2025 को ये रहा पेट्रोल-डीजल का रेट, जानिए आज आपके शहर में क्या है दाम - ... बिना आधार और OTP के नहीं बुक कर सकते Tatkal ट्रेन टिकट, 1 जुलाई से लागू होंगे नए नियम - aadhar numbe... Indian Overseas Bank ने घटाई लोन की दरें, जानिये कितनी कम हो जाएगी होम लोन EMI - indian overseas ban...

सोना ऑल टाइम हाई पहली बार ₹95 हजार के पार

31

 

सोने के दाम ने आज यानी 16 अप्रैल को नया ऑल टाइम हाई बनाया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹628 बढ़कर ₹95,207 पर पहुंच गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत ₹94,579 थी।
वहीं चांदी की कीमत में आज गिरावट है। एक किलो चांदी की कीमत आज ₹936 गिरकर ₹95,639 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव ₹96,575 प्रति किलो था। वहीं 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

सोने में तेजी के 3 कारण

1. अमेरिका की टैरिफ पॉलिसी के कारण ट्रेड वॉर का खतरा बढ़ गया है। इससे इकोनॉमी के बढ़ने की रफ्तार धीमी हो सकती है। ग्लोबल मंदी की आशंका भी बढ गई है। ऐसे में लोग सोने में अपना निवेश बढ़ा रहे हैं। मंदी के समय सोने को सुरक्षित निवेश माना जाता है।
2. डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से सोने की कीमतों में तेजी आई है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब रुपया कमजोर होता है तो इसे इंपोर्ट करने में ज्यादा पैसे खर्च होते हैं। इस साल रुपए में लगभग 4% की गिरावट आई है, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ गया है।
3. शादियों का मौसम नजदीक आ रहा है, ऐसे में सोने के गहनों की मांग बढ़ रही है। मुंबई, दिल्ली और चेन्नई जैसे शहरों में ज्वेलर्स ने बताया कि ऊंची कीमतों के बावजूद बिक्री में तेजी है, क्योंकि लोग सोने को निवेश और समृद्धि के प्रतीक के रूप में देखते हैं।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.