ट्रेंडिंग
कैसे मिलेगा तुरंत क्रेडिट कार्ड! - how to apply for credit cards online watch video to know some tip... Gold Price: तीन दिन में ₹4,300 सस्ता हुआ सोना, खरीदारी करें या और ज्यादा गिरावट का इंतजार? - gold pr... 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! मई तक होगा आयोग के सदस्यों का ऐलान - 8th pa... सिर्फ 10,000 की SIP से बन सकते हैं करोड़पति - mutual fund tax savings scheme know about two elss sch... Income Tax Return: आईटीआर फाइल करने की प्रक्रिया कब शुरू होगी, क्या होगी डेडलाइन? जानिए अपने हर सवाल... अनंत अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बने 1 मई से 5 साल के लिए इस पद पर रहेंगे हर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेंस और शॉर्ट कैपिटल गेंस पर नहीं लगता टैक्स, जानिए क्या है नियम - capital gain... PF से पैसा निकालना पहले से ज्यादा होगा आसान, यहां जानें EPFO ने क्या किये नए बदलाव - epfo pf transfe... Credit Card Apply: क्या तुरंत मिल सकता है क्रेडिट कार्ड, कैसे करें अप्लाई? - how to apply for credit... म्यूचुअल फंड में किस तारीख को कर रहे SIP, क्या रिटर्न पर इसका पड़ता है असर? - does sip date really i...

Gold Rate Today: लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, जानिये शुक्रवार 25 अप्रैल को कितनी कम हुई गोल्ड की कीमतें – gold rate today friday 25 april 2025 sone ka bhav delhi haridwar bihar jammu kashmir rajsthan indore

10

Gold Rate Today: अक्षय तृतीया से पहले सोने के भाव में थोड़ा करेक्शन आया है। आज लगातार तीसरे दिन सोने का भाव लाल निशान पर खुला। कल एक समय सोने का भाव 99,000 रुपये के पार पहुंच गया था लेकिन शाम तक करेक्शन आया। आज बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने के भाव लगातार तीसरे दिन गिरावट रही। सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने का रेट 90,000 रुपये और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 98,200 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। चांदी  1 लाख रुपये के ऊपर ही ट्रेड कर रही है। यहां जानें सोने-चांदी का आज शुक्रवार 25 अप्रैल 2025 का रेट।चांदी का रेटशुक्रवार 25 अप्रैल 2025 को चांदी के भाव में गिरावट रही। चांदी का दाम 1,00,800 रुपये पर कारोबार कर रहा है। कल के मुकाबले आज चांदी 100 रुपये तक सस्ती हुई है।संबंधित खबरेंदिल्ली-मुंबई में सोने का रेटशुक्रवार 25 अप्रैल 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 90,190 रुपये और 24 कैरेट सोना 98,330 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 90,040 रुपये और 24 कैरेट सोना 98,230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। कल के मुकाबले आज सोने के भाव में मामूली गिरावट रही। शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट दिल्ली 90,190 98,330 चेन्नई 90,040 98,230 मुंबई 90,040 98,230 कोलकाता 90,040 98,230 जयपुर 90,190 98,330 नोएडा 90,190 98,330 गाजियाबाद  90,190 98,330 लखनऊ 90,190 98,330 बंगलुरु 90,040 98,230 पटना 90,040 98,230 पीक लेवल पर क्यों है सोनासोना महंगा होने के पीछे सबसे बड़ा कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मजबूत स्थिति और डॉलर की कमजोरी है। अमेरिकी डॉलर तीन साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है, जिससे सोने की मांग और कीमत में इजाफा हुआ है। इसके अलावा अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव बढ़ने की वजह से निवेशकों ने सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में सोना चुना है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीन पर नई शुल्क दरों के संकेत और वित्तमंत्री स्कॉट बेसेंट के बयान से वैश्विक अनिश्चितता बढ़ी है, जिससे सोने की खरीदारी को समर्थन मिला है।इसके अलावा घरेलू बाजार में स्टॉकिस्ट और ज्वैलर सेलर्स की तरफ से मांग में आई मजबूती ने भी सोने की कीमत को ऊपर चढ़ाया है। कल दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 200 रुपये बढ़कर 99,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। एक्सपर्ट का मानना है कि सोने की मौजूदा तेजी तकनीकी सुधार के बाद निवेशकों की दोबारा वापसी और भू-राजनीतिक तनाव की वजह से बनी हुई है, जो आगे भी इसकी कीमतों को सहारा दे सकती है।कैसे तय होती हैं  सोने की कीमत?भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।Gold Trend: 2025 में अब तक 25% रिटर्न दे चुका गोल्ड, क्या अभी भी है निवेश का मौका?

Leave A Reply

Your email address will not be published.