ट्रेंडिंग
Holi 2025 Diabetes Care: होली पर डायबिटीज के मरीज इन मिठाइयों का टेंशन फ्री होकर करें सेवन, ब्लड शुग... Bank Holiday: होली के दिन इन राज्यों बंद होंगे बैंक, यहां खुलेंगी सभी ब्रांच, चेक करें RBI लिस्ट - b... IT मंत्री ने क्यों डिलीट किया Starlink के स्वागत वाला ट्वीट? अश्विनी वैष्णव पर विपक्ष हुआ हमलावर - s... Multibagger Stock: पिछली होली से अब तक 340% चढ़ा शेयर, 2 साल में ₹1 लाख के बनाए ₹33 लाख - multibagge... Aaj Ka Rashifal: कैसा बीतेगा आपका होली का दिन, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे - aaj ka rashifal hol... 14 March 2025 Panchang: आज है फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा और होली का त्योहार, जानें राहुकाल का सम... Agniveer Recruitment 2025: आर्मी अग्निवीर के लिए आज ही करें अप्लाई, जानें कैसे भरें फॉर्म - agniveer... LG Electronics India के IPO को SEBI से हरी झंडी, ₹15000 करोड़ रह सकता है साइज - lg electronics india... Ather Energy ने फाइल किए अपडेटेड IPO पेपर, ₹14000 करोड़ की वैल्यूएशन पर नजर - ather energy has re fi... "माधुरी दीक्षित 'सेकंड ग्रेड' हीरोइन हैं": दिग्गज कांग्रेस नेता के बयान पर बवाल, बीजेपी भड़की - madh...

Gold Rate Today: होलिका दहन से पहले बुधवार को सस्ता हुआ सोना, जानिये 12 मार्च का सोने का भाव – gold rate today 12 march wednesday gold price sone ka bhav in delhi agra bihar gold price

3

Gold Rate Today: आज होलिका दहन से एक दिन पहले सोने के भाव में गिरावट आई है। बुधवार 12 मार्च को सोना में सस्ता हुआ है। 10 ग्राम सोने के कीमत 400 रुपये तक कम हुई है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 87,400 रुपये के आसपास और 22 कैरेट गोल्ड 80,200 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। एक किलोग्राम चांदी का दाम 97,900 रुपये के स्तर पर है। चेक करें आज 12 मार्च का सोने-चांदी का भाव।चांदी का रेट12 मार्च 2025 को चांदी का रेट 97,900 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। चांद के भाव में कल की तुलना में करीब 1000 रुपये की गिरावट है। कल चांदी का भाव 98,900 रुपये था।संबंधित खबरेंदिल्ली-मुंबई में सोने का रेट12 मार्च 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 80,340 रुपये और 24 कैरेट सोना 87,630 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 80,190 रुपये और 24 कैरेट सोना 87,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। देश के अन्य बड़े शहरों में भी सोने की कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव देखा गया। शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट दिल्ली 80,340 87,630 चेन्नई 80,190 87,480 मुंबई 80,190 87,480 कोलकाता 80,190 87,480 सोने के दाम में क्यों आई गिरावटसोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है, जिसका मुख्य कारण निवेशकों की सतर्कता और वैश्विक आर्थिक नीतियों में संभावित बदलाव है। अमेरिका में टैक्स नीतियों में बदलाव और रोजगार से जुड़े आंकड़ों के चलते बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है, जिससे निवेशकों का रुझान सोने से हटकर अन्य निवेश विकल्पों की ओर बढ़ रहा है।कैसे तय होती हैं देश में सोने की कीमत?भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।Gold Price Today: होली से पहले लगातार सस्ता हो रहा है सोना-चांदी, चेक करें गोल्ड रेट

Leave A Reply

Your email address will not be published.