Gold Rate Today: हरे निशान पर खुला सोना, जानिये 16 मई 2025 का गोल्ड रेट – gold rate today friday 16 may 2025 sone ka bhav haridwar patna delhi mumbai indore
Gold Rate Today: आज सोने का भाव हरे निशान पर खुला है। लगातार चार दिन सोने के भाव में गिरावट आने के बाद इसमें आज तेजी नजर आई है। कल सोने का भाव अपने एक महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया था। आज 10 ग्राम सोने के भाव में 1200 रुपये की बढ़त है। गोल्ड अपने 1,00,000 रुपये के पीक लेवल से करीब 5,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। 24 कैरेट सोने का भाव 95,200 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 87,200 पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें आज शुक्रवार 16 मई 2025 को देश के बडे़ शहरों में क्या रहा सोने-चांदी का भाव।सोने की कीमतों में चार दिन गिरावट आने के बाद आज तेजी नजर आ रही है। दुनिया भर में माहौल थोड़ा शांत हुआ है। अमेरिका और चीन के बीच चल रहे व्यापारिक तनाव में कमी आने के बाद सोने के भाव में गिरावट रही। लेकिन आज गोल्ड हरे निशान पर खुला। अब लोग सोने में पैसा लगाने की बजाय शेयर मार्केट जैसे विकल्पों को पसंद कर रहे हैं क्योंकि जब माहौल ठीक होता है, तो लोग रिस्क लेने को तैयार रहते हैं।इसके अलावा रूस-यूक्रेन युद्ध में शांति की उम्मीद और भारत-पाक के बीच तनाव खत्म होने की खबरों से भी सोने की मांग पर असर डाला है। साथ ही डॉलर की कीमत बढ़ने और शेयर बाजार में तेजी आने से भी सोने की चमक फीकी पड़ी है। हालांकि, कुछ दिन की गिरावट के बाद फिर तेजी नजर आ रही है।संबंधित खबरेंदिल्ली-मुंबई में 16 मई 2025 सोने का रेटशुक्रवार 16 मई 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 87,350 रुपये और 24 कैरेट सोना 95,280 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 86,100 रुपये और 24 कैरेट सोना 95,130 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट दिल्ली 87,350 95,280 चेन्नई 87,200 95,130 मुंबई 87,200 95,130 कोलकाता 87,200 95,130 जयपुर 87,350 95,280 नोएडा 87,350 95,280 गाजियाबाद 87,350 95,280 लखनऊ 87,350 95,280 बंगलुरु 87,200 95,130 पटना 87,200 95,130 चांदी का रेटशुक्रवार 16 मई 2025 को चांदी का भाव 97,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। कैसे तय होती हैं सोने की कीमत?भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।इंडियन बैंक ने लॉन्च की दो नई एफडी स्कीमें, 444 दिनों की स्कीम पर मिलेगा 7.90% इंटरेस्ट