ट्रेंडिंग
US Inflation: इंडिया और अमेरिका में इनफ्लेशन में बड़ी गिरावट, जानिए यह क्यों आपके लिए है बड़ी खबर - ... Mutual Funds ने फरवरी में इन 10 शेयरों में लगाया सबसे अधिक पैसा, देखें पूरी लिस्ट - top 10 stocks wi... TATA steel news : जेपी मॉर्गन द्वारा टारगेट बढ़ाए जाने के बाद टाटा स्टील के शेयरों में 2% की तेजी - ... गिरावट में भी तनकर खड़ा है Gariel India का स्टॉक, अभी निवेश करने पर हो सकती है तगड़ी कमाई - gariel i... Travel Tips: आधे दाम में मिलेगी फ्लाइट टिकट, बस बुकिंग से पहले याद रखें ये 6 टिप्स - travel tips boo... एसेट मोनेटाइजेशन की रफ्तार तेज, BSNL और MTNL को मिले 13,000 करोड़ रुपए, 13% भागा MTNL  का शेयर - ass... IndusInd Bank में शॉक से बचे ये म्यूचुअल फंड्स, एक महीने पहले ही बेच दिए ₹1600 करोड़ के शेयर - indus... Bank Holiday: होली के दिन शुक्रवार को इन राज्यों में खुले रहेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों किया ऐसा -... Stock Market LIVE Updates : सेंसेक्स, निफ्टी की शुरुआती बढ़त खत्म, एमटीएनएल में 10% की तेजी - live s... Dehradun Hit and Run: देहरादून में Mercedes कार का कहर, 6 लोगों को कुचला, 4 की मौत, 2 की हालत गंभीर ...

Gold Rate Today: होलिका दहन के दिन महंगा हुआ सोना, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का रेट – gold rate today 13 march 2025 thursday holika dahan sone ka bhav delhi gold price agra

1

Gold Rate Today: आज होलिका दहन के एक दिन सोने के भाव में तेजी रही। गुरुवार 13 मार्च को सोना महंगा हुआ है। 10 ग्राम सोने के कीमत 600 रुपये तक बढ़ी है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 87,900 रुपये के आसपास और 22 कैरेट गोल्ड 80,700 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। एक किलोग्राम चांदी का दाम 1,00,100रुपये के स्तर पर है। चेक करें आज 13 मार्च का सोने-चांदी का भाव।चांदी का रेट13 मार्च 2025 को चांदी का रेट 1,00,100 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। चांद के भाव में कल की तुलना में करीब 3000 रुपये की तेजी रही। कल चांदी का भाव 97,900 रुपये था।संबंधित खबरेंदिल्ली-मुंबई में सोने का रेट13 मार्च 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 80,810 रुपये और 24 कैरेट सोना 88,140 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 80,660 रुपये और 24 कैरेट सोना 87,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। देश के अन्य बड़े शहरों में भी सोने की कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव देखा गया। शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट दिल्ली 80,810 88,140 चेन्नई 80,660 87,990 मुंबई 80,660 87,990 कोलकाता 80,660 87,990 सोने की कीमतों में तेजी का कारणसोने की कीमतों में आई तेजी के पीछे कई महत्वपूर्ण कारक हैं। डॉलर की कमजोरी, अमेरिकी आर्थिक अस्थिरता, और भू-राजनीतिक अनिश्चितता के चलते सोने की मांग बढ़ी है। निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर बढ़ा है, जिससे सोने की कीमतों को समर्थन मिला है। इसके अलावा, गहनों की बढ़ती खुदरा मांग, शादी-ब्याह के सीजन, और केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की खरीदारी भी कीमतों को ऊंचा बनाए हुए हैं। वैश्विक बाजार में सोने की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, जिससे घरेलू बाजार में भी सोने की दरों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।कैसे तय होती हैं देश में सोने की कीमत?भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।Bank Holiday: आज 13 मार्च को इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, यहां खुली रहेंगी ब्रांच, चेक करें RBI हॉलिडे

Leave A Reply

Your email address will not be published.