Gold Rate Today: आज हरे निशान पर सोना, जानिये मंगलवार 3 जून को क्या रहा सोने का भाव – gold price today is rs 00000 check latest 18 22 24 carat gold rate per tola and gram aaj ke sone ka bhav of all cities
Gold Rate Today: आज मंगलवार 3 जून 2025 को सोने के भाव में तेजी रही। देश के बड़े शहरों में 10 ग्राम सोने का भाव 99,000 रुपये के स्तर को पार कर गया है। 22 कैरेट सोने का रेट 90,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। यहां जानें आज मंगलवार 3 जून 2025 को देश के बडे़ शहरों में क्या रहा सोने-चांदी का भाव।देश के बड़े शहरों में सोने का भाव – 3 जून 2025मगलवार 3 जून 2025 को सोना हरे निशान पर खुला। दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने के भाव में 600 रुपये की तेजी रही। दिल्ली में आज 22 कैरेट सोने का दाम 90,850 रुपये और 24 कैरेट सोना 99,060 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 90,800 रुपये और 24 कैरेट सोना 99,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां नीचे देश के बड़े शहरों का 22 और 24 कैरेट सोने का आज का भाव दिया गया है। शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट दिल्ली 90,850 99,060 चेन्नई 90,800 99,060 मुंबई 90,800 99,060 कोलकाता 90,800 99,060 जयपुर 90,850 99,060 नोएडा 90,850 99,060 गाजियाबाद 90,850 99,060 लखनऊ 90,850 99,060 बंगलुरु 90,800 99,060 पटना 90,800 99,060 संबंधित खबरेंक्यों महंगा हो रहा है सोनासोमवार को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी इसलिए हुई क्योंकि दुनिया भर में राजनीतिक और व्यापारिक तनाव बढ़ रहा है। जब ऐसे हालात बनते हैं तो लोग अपने पैसों को सुरक्षित रखने के लिए सोने में निवेश करना पसंद करते हैं। इसके अलावा, डॉलर की कीमत में गिरावट भी हुई है, जिससे सोना खरीदना और फायदेमंद लगने लगा है। इन वजहों से सोने की मांग बढ़ गई और कीमतें ऊपर चली गईं।चांदी का आज का रेट – 3 जून 2025मंगलवार 3 जून को चांदी का भाव 1,00,100 रुपये पहुंच गया है। कल की तुलना में इसमें 100 रुपये की तेजी आई। कैसे तय होती हैं सोने की कीमत?24 कैरेट सोना अपनी शुद्धता की वजह से हमेशा से प्रीमियम खरीदारों की पहली पसंद बना हुआ है। वहीं, 22 कैरेट सोना मजबूत होने के साथ-साथ गहनों के लिए बेस्ट माना जाता है। भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।1 जुलाई 2025 से बदल जाएंगे ICICI और HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड नियम, जानिए