Gulfam Singh Yadav Murder: पहले पैर छुआ फिर लगा दिया जहरीला इंजेक्शन, BJP नेता गुलफाम सिंह यादव की हत्या – gulfam singh yadav murder bjp leader by injecting poison in sambhal contested against mulayam
भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता गुलफाम सिंह यादव की जहरीला इंजेक्शन लगाकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार तीन लोग उनके पास पहुंचे। पहले पैर छुआ फिर बातचीत करने लगे। इस दौरान एक शख्स ने उनके पेट में जहरीला इंजेक्शन भोंक दिया और फौरन भाग गए। इसके बाद गुलफाम ने आरोपियों का पीछा किया। लेकिन वो कुछ दूर जाने के बाद बेहोश होकर गिर गए। परिजन उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज लेकर गए। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अलीगढ़ में शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों को पेट पर मामूली छेद मिला है। उसके आसपास की त्वचा नीली थी। इससे इंजेक्शन में जहर होने की आशंका जताई गई है।वारदात के पीछे राजनीतिक रंजिश की भी अटकलें लगाई जा रही हैं। 65 साल के गुलफाम सिंह यादव भाजपा में कई पदों पर रहे हैं। उनकी पत्नी तीसरी बार प्रधान चुनी गई हैं। बताया जा रहा है कि गुलफाम अपने घर में बैठे हुए थे। तभी तीन लोग आए। उनका हालचाल पूछा। पानी पीने के लिए मांगा। इसके बाद जैसे ही गुलफाम सिंह लेट गए, उनके जहरीला इंजेक्शन लगा दिया।गांव की गलियों में पसरा सन्नाटासंबंधित खबरेंगुन्नौर तहसील के दबथरा हिमांचल गांव में जैसे ही खबर फैली कि भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव की हत्या कर दी गई है। पूरे गांव में मातम पसर गया। किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि जो शख्स बरसों से गांव की सेवा में तत्पर था। जिसे हर बुजुर्ग अपने बेटे की तरह चाहता था। हर युवा अपना मार्गदर्शक मानता था, वह अब इस दुनिया में नहीं रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरे गांव के लोग उनके सहारे थे। वो बेहद सरल स्वभाव के थे। ऐसे में हर कोई उनसे जुड़ा महसूस करता था। वह किसी को छोटा-बड़ा नहीं समझते थे। सबके साथ समान व्यवहार करते थे। कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर उनके पास जाता, तो वह उसे अपना मामला समझकर हल कराने में जुट जाते थे।मुलायम के खिलाफ चुनाव लड़ चर्चा में आए थे गुलफामगुलफाम सिंह यादव एक समय मुलायम सिंह यादव के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़कर सुर्खियों में आए थे। वो भाजपा के एक मजबूत स्तंभ थे। उनकी राजनीतिक यात्रा संघर्षों और साहसिक फैसलों से भरी रही। जिसने उन्हें भाजपा में एक खास पहचान दिलाई।’बाप का राज्य है क्या?’ नीतीश के विधायक ने होली पर मुसलमानों से घर पर रहने को कहा, तो भड़के तेजस्वी यादव