ट्रेंडिंग
Fed Fund Rates: इस साल ब्याज दरों में दो बार कटौती कर सकता है फेडरल रिजर्व, लेकिन सितंबर से ही मिल स... Ranya Rao Gold Smuggling Case: एक्ट्रेस रान्या राव को बड़ा झटका, सोना तस्करी मामले में जमानत याचिका ... कार्तिक आर्यन से लेकर रितेश-जेनेलिया और विक्की-कैटरीना तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने कुछ ऐसे सेलिब्रेट की ह... सोने ने पहली बार क्रॉस किया $3000 का मार्क, 2025 में $3050 डॉलर तक पहुंच जाएगा भाव - gold pierced th... Holi 2025 Wishes: रंगों की बहार आई, होली की मस्ती छाई! प्यार, उमंग और खुशियों के रंगों के साथ प्रियज... Jhunjhunwala's ने Titan में घटाई होल्डिंग, अब पोर्टफोलियो में इस नए स्टॉक को मिली टॉप पोजिशन - jhunj... Railway News: भीड़ नियंत्रण के लिए रेलवे का मास्टर प्लान, पटना समेत 60 स्टेशनों पर होंगे बड़े बदलाव ... Pakistan Bomb Blast: होली के दिन मस्जिद में बम धमाका, मौलाना समेत कई घायल, नमाज से पहले फिट किया था ... Holi 2025: होली में पीते हैं भांग-ठंडाई तो हो जाएं अलर्ट, बढ़ सकता है BP, हार्ट के लिए खतरा - holi 2... Protect Spinach Crop: मार्च की गर्मी में पालक की फसल को कीटों से बचाएं, ये घरेलू उपाय देंगे बेहतरीन ...

Happy Holi 2025: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति ने दी देशवासियों को होली की बधाई, जानिए क्या कहा – happy holi 2025 president draupadi murmu pm narendra modi extends holi greetings says festival will deepen the colours of unity

4

रंगों के त्योहार होली की धूम पूरे देश में देखने को मिल रही है। रंग-गुलाल और पिचकारी से बाजार सजे हुए हैं। देश की गलियों और सड़कों में लोग होली खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की बधाई दी है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि रंगों का यह त्योहार आपके जीवन को खुशियों और समृद्धि से भरे। वहीं पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि आप सभी को होली की ढेरों शुभकामनाएं।प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को अपने संदेश में कहा कि यह पावन पर्व आनंद से भरा उत्सव है। इसे मनाने से नए उत्साह का संचार होता है और हरेक का जीवन ऊर्जा से भर जाता है। रंग और उत्सवों का यह त्योहार शुक्रवार को मनाया जाएगा। आप सभी को होली की ढेरों शुभकामनाएं। हर्ष और उल्लास से भरा यह पावन-पर्व हर किसी के जीवन में नई उमंग और ऊर्जा का संचार करने के साथ ही देशवासियों की एकता के रंग को और प्रगाढ़ करे, यही कामना है। — Narendra Modi (@narendramodi) March 13, 2025संबंधित खबरेंहोली खुशियां-उत्साह लेकर आती है- राष्ट्रपतिराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को होली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर राष्ट्रपति ने कहा कि रंगों का यह त्योहार एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। विविधता में एकता के मूल्यों को दर्शाता है। मुर्मू ने एक संदेश में भारत और विदेशों में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं और कहा कि होली खुशियां और उत्साह लेकर आती है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है। यह हमें अपने आसपास प्यार और सकारात्मकता का विस्तार करना सिखाता है। रंगों का यह त्योहार आपके जीवन को खुशियों और समृद्धि से भरे। रंगों के त्योहार होली के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। हर्षोल्लास का यह पर्व एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है। यह त्योहार भारत की अनमोल सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है। आइए, इस शुभ अवसर पर हम सब मिलकर भारत माता की सभी संतानों के जीवन में निरंतर… — President of India (@rashtrapatibhvn) March 14, 2025 ओडिशा में सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने दी होली की शुभकामनाएंरंगों के त्योहार होली के अवसर पर ओडिशा में पुरी समुद्र तट पर मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने रेत की कलाकृति बनाकर लोगों को बधाई दी। #WATCH | Odisha: Sand artist Sudarsan Pattnaik makes a sand sculpture at Puri beach, on the occasion of #Holi (13/03) pic.twitter.com/Maow2W5Twv — ANI (@ANI) March 14, 2025श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर रंगों की बौछारमथुरा में द्वारकाधीश मंदिर में भी होली की धूम रही। भक्त अपने आराध्य के साथ रंगों की बौछार में सराबोर हो गए। मंदिर में अबीर, गुलाल, केसर से होली खेली गई, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय और आनंदमय हो गया। देशभर से हजारों श्रद्धालु इस अनोखी होली का हिस्सा बनने के लिए मंदिर पहुंचे।Holi Skin Care: रंगों की मस्ती में न हो स्किन और बालों का नुकसान, होली से पहले अपनाएं ये जरूरी टिप्स

Leave A Reply

Your email address will not be published.