IPL 2025: अक्षर पटेल को मिली दिल्ली कैपिटल्स की कमान, टीम ने जताया भरोसा – ipl 2025 axar patel appointed as delhi capitals captain good performance know details
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का आगाज 22 मार्च से हो जाएगा। इससे पहले दिल्ली की आईपीएल टीम ने अपनी टीम के कप्तान का ऐलान कर दिया है। दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 सीजन के लिए अक्षर पटेल (Axar Patel) को टीम का नया कप्तान बनाया है। अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स के सबसे लंबे समय तक खेलने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने साल 2019 में टीम के साथ अपना सफर शुरू किया था। तब से वह टीम के सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडर और टॉप लेवल पर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक बन गए हैं।पटेल अब तक दिल्ली कैपिटल्स के लिए 82 मैच खेले हैं। जिनमें उन्होंने 7.09 की इकॉनमी से 62 विकेट लिए हैं। पटेल 967 रन बनाए हैं। ऋषभ पंत के जाने के बाद और केएल राहुल को टीम से जोड़ने के बाद दिल्ली ने चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले अक्षर पटेल पर दांव लगाया है।कप्तान बनने के बाद अक्षर पटेल ने दिया बयानकप्तान बनने के बाद अक्षर पटेल ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स की कप्तनी करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। मैं हमारे ओनर्स और सपोर्ट स्टाफ का बहुत आभारी हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया है। मैं इस टीम का नेतृत्व करने के लिए तैयार और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस कर रहा हूं। बता दें कि अक्षर पटेल ऑलराउंड खेल से वो दिल्ली कैपिटल्स की रीढ़ बने रहे हैं। 31 साल के अक्षर दिल्ली के साथ 7 सीजन से जुड़े हुए हैं। इसी वजह से उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया है। हालांकि, अक्षर पटेल से पहले इसी सीजन में टीम से जुड़े के एल राहुल कप्तानी की रेस में सबसे आगे थे।अपडेट जारी है….