मई 2025 में किस बैंक का लोन सबसे सस्ता? जानिए SBI, HDFC, BOB, केनरा और BOI की ब्याज दरें – sbi hdfc bob canera bank bank of india which bank offering best interest on home loan mclr may 2025
Home Loan Interest Rate: अगर आप होम लोन, पर्सनल लोन या ऑटो लोन लेने की सोच रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि किस बैंक की ब्याज दर सबसे कम है। अप्रैल 2025 में कई बड़े बैंकों ने अपनी MCLR मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट अपडेट की है। इसी दर के आधार पर बैंक आपके लोन की EMI तय करते हैं। आइए जानते हैं कि किस बैंक की लोन दर सबसे कम है और किसका ऑफर आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।MCLR क्या होता है?MCLR वह न्यूनतम ब्याज दर होती है जिस पर बैंक लोन देते हैं। अगर किसी बैंक का MCLR घटता है तो इसका सीधा फायदा ग्राहकों को मिलता है – या तो EMI कम होती है या फिर लोन जल्दी चुकता हो जाता है।संबंधित खबरेंकिस बैंक की ब्याज दर सबसे कम?1 साल का MCLR: 9%अन्य टेन्योर की दरें: 8.15% ओवरनाइट, 8.35% 1 महीना, 8.55% 3 महीना, 8.80% 6 महीनाHDFC ने अप्रैल में ब्याज दरें घटाई हैं।1 साल का MCLR: 9.30% पहले 9.40% थासभी टेन्योर की दरें घटकर 9.10% से 9.35% के बीच हैंदरें स्थिर रखी गई हैं।1 साल का MCLR: 9.10%अन्य दरें: 8.30% ओवरनाइट, 8.90% 6 महीना, 9.30% 3 सालबैंक ऑफ इंडिया (BOI)कोई बदलाव नहीं किया गया।1 साल का MCLR: 9.05%बाकी टेन्योर की दरें: 8.25% से 9.20% तकएसबीआई – SBI State Bank of IndiaSBI ने भी दरें नहीं बदली हैं।1 साल का MCLR: 9%अन्य दरें: 8.20% ओवरनाइट, 8.55% 3 महीना, 8.90% 6 महीनासबसे सस्ता लोन कौन दे रहा है?अगर आप 1 साल या उससे ज्यादा समय का लोन लेना चाहते हैं तो SBI और Bank of Baroda इस वक्त सबसे सस्ता लोन दे रहे हैं — दोनों का 1 साल का MCLR सिर्फ 9% है। अगर आप बहुत छोटा लोन लेना चाहते हैं 1-3 महीने, तो SBI और BOI की दरें सबसे कम हैं।Gold Rate Today: आज 2 मई को सस्ता हुआ सोना, जानिये शुक्रवार को कितनी कम हुई गोल्ड की कीमत