ट्रेंडिंग
महंगा होगा थर्ड पार्टी कार इंश्योरेंस! सरकार कर सकती है बढ़ाने का ऐलान - third party vehicle insuran... Gold Loan Companies: RBI के इस ऐलान से गोल्ड लोन कंपनियों के शेयर सातवें आसमान पर, नए नियम से आपको ह... बैंकिंग सेगमेंट में भी उतरेगी Zerodha, पूरी तरह से फाइनेंशियल सर्विसेज ग्रुप में तब्दील होना चाहती ह... Gold Loan new rule: गोल्ड लोन ग्राहकों की चिंता खत्म हुई, यहां समझें पूरा मामला - gold loan new rule... मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा वेतन घोटाला! 50,000 फर्जी कर्मचारी और ₹230 करोड़ का खेल - madhya pradesh big... 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना' की किश्त जारी, क्या आपको मिली अप्रैल-मई की किश्त, तुरंत करें चेक... हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों की कसेगी नकेल, वित्त वर्ष 2026 में बढ़ सकता है थर्ड पार्टी मोटर प्रीमियम: ... Fixed Deposit: अब Bank FD पर भी घटेगा इंट्रेस्ट, फिक्स्ड डिपॉजिट ग्राहकों को क्या करना चाहिए? - fixe... Gold Rate Today: 1 लाख पहुंचने को तैयार सोना! जानिये शुक्रवार 6 जून को क्या रहा सोने का भाव - gold p... सिर्फ 700 रुपये, 3 घंटे में पहुंच जाएंगे कटरा से श्रीनगर! 7 जून से शुरू होगी वंदे भारत ट्रेन - srina...

Nashik Road Accident: नासिक में भीषण सड़क हादसा, एक साथ कई गाड़ियों की टक्कर, 1 महिला की मौत, 21 घायल – nashik road chandwad accident multiple vehicles collide simultaneously one woman died 21 injured

10

महाराष्ट्र के नासिक के चांदवड़ में एक ऐसा सड़क हादासा हुआ है। जिसे देखते ही रोंगटे खड़े हो जाएंगे। एक के बाद कई वाहनों की आपस टक्कर हो गई। जिससे पूरे में इलाके में कोहराम मच गया। पूरे हाईवे में कई घंटे तक जाम लगा रहा। फिर किसी तरह से प्रशासन ने रास्ता साफ कराया। दरअसल मालेगांव की ओर जा रहे एक कंटेनर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद यह कंटेनर हाईवे पर तीन से चार कारों से भिड़ गया। फिर एक ट्रक और एक बस आपस में भिड़ गए। जिससे इलाके में चीख पुकार मच गई।इस भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 21 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इसमें कई लोगों की हालत बेहद गंभीर है। हादसे में मालेगांव के भारत नगर निवासी उषा मोहन देवरे (45 वर्ष) की मौत हो गई है। जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए हैं। सभी घायलों को तुरंत चांदवड उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हादसे के कारण लगा लंबा जामसंबंधित खबरेंइस हादसे की वजह से हाइवे पर लंबा जाम लग गया। जिससे राहत और बचाव कार्य में प्रशासन को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। 108 एंबुलेंस, सोमाटोल एंबुलेंस और टोल प्लाजा एंबुलेंस भी जाम में फंसी रहीं। जिससे घायलों को अस्पताल पहुंचाने में देर हुई। हाइवे में लगे जाम को खुलवाने के लिए प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे के बाद प्रशासन ने वाहन चालकों से हाइवे पर सावधानी बरतने की अपील की है। यह हादसा इतना भयानक था कि कई गाड़ियां चकनाचूर हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं। हादसे के कारण राजमार्गों पर यातायात ठप हो गया था।इस महीने की शुरुआत में भी हुआ था बड़ा हादसाइसी महीने की शुरुआत में नासिक के सावतपुरा घाट से होते हुए सूरत की तरफ जा रही बस हादसे का शिकार हो गई थी। बस ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा था। इसके बाद यह बस 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी थी। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई थी। जब कि 15 लोग घायल हो गए थे।Google Pay से बिजली-पानी का बिल भरना हो जाएगा महंगा, डेबिट-क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर लगाई फीस

Leave A Reply

Your email address will not be published.