SBI बैंक ने होली से पहले ग्राहकों को दी राहत, नहीं बढ़ाया MCLR, जानिये क्या कम होगी EMI? – sbi india government bank revise mclr before holi home loan car loan emi will update
SBI: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने करोड़ों ग्राहकों को होली से पहले तोहफा दिया है। SBI ने नई लोन ब्याज दरों (MCLR) का ऐलान कर दिया है। इस बार SBI ने MCLR में कोई बदलाव नहीं किया है। MCLR वह दर होती है जिससे कम ब्याज पर बैंक कस्टमर को लोन नहीं दे सकता। MCLR के कम होना या नहीं बढ़ने से ग्राहकों को फायदा होता है। यानी, इसका सीधा असर होम लोन, पर्सनल लोन, कार लोन की EMI पर होता है। ये नई दरें 15 मार्च 2025 से लागू हो चुकी है। ये नई MCLR रेट 15 मार्च 2025 से लेकर 15 अप्रैल 2025 तक के लिए है।अब ये हैं मार्च 2025 से नई MCLR दरेंSBI ने MCLR रेट में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की है। ये पिछली दरों पर बरकरार है। एसबीआई की बेस लैंडिग रेट MCLR 8.20 से 9.10 फीसदी तक है। ओवरनाइट MCLR रेट 8.20 फीसदी है। MCLR का सीधा असर आपके होम और कार लोन की EMI पर होता है। MCLR की दरें बढ़ने से नया लोन महंगा हो जाता है। साथ ही आपके होम और कार लोन की EMI बढ़ जाती है। पीरियड मौजूदा MCLR (% में) रिवाइज्ड MCLR (% में) ओवरनाइट 8.20 8.20 एक महीना 8.20 8.20 तीन महीना 8.55 8.55 छह महीना 8.90 8.90 एक साल 9.00 9.00 2 साल 9.05 9.05 3 साल 9.10 9.10 संबंधित खबरेंभारतीय स्टेट बैंक (SBI) के FD रेट्स7 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए – 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 4 प्रतिशत46 दिन से 179 दिन: आम जनता के लिए – 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 6 प्रतिशत180 दिन से 210 दिन: आम जनता के लिए – 6 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 6.50 प्रतिशत211 दिन से 1 साल से कम: सामान्य जनता के लिए – 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 6.75 प्रतिशत1 साल से 2 साल से कम: सामान्य जनता के लिए – 6.80 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 7.30 प्रतिशत2 साल से 3 साल से कम: सामान्य जनता के लिए – 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 7.50 प्रतिशत3 साल से 5 साल से कम: सामान्य जनता के लिए – 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 7.25 प्रतिशत5 साल से 10 साल तक: सामान्य जनता के लिए – 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 7.50 प्रतिशत।पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर! 23 जनवरी तक कर लें ये काम, वरना बंद हो जाएगाPM Internship Scheme: सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन, युवा 31 मार्च तक कर सकते हैं अप्लाई