कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 150 अंक की तेजी है, ये 24,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
वहीं बैंक निफ्टी नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है। बैंक निफ्टी ने पहली बार 55,000 को पार किया। बैंक निफ्टी में करीब 900 अंकों की तेजी है। आज IT और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा बढ़त है। वहीं FMCG और ऑटो शेयर्स दबाव में कारोबार कर रहे हैं।
एशियाई बाजर में मिलाजुला कारोबार
• आज (18 अप्रैल) एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 429 अंक (1.24%) की गिरावट है। कोरिया के कोस्पी 2,484 के स्तर पर फ्लैट कारोबार कर रहा है।
• चीन का शंघाई कंपोजिट में 0.30% की तेजी है, ये 3,286 पर कारोबार कर रहा है। वहीं हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स में आज कारोबार नहीं हो रहा है।
• 17 अप्रैल को अमेरिका का डाउ जोन्स 527 अंक (1.33%) और नैस्डेक कंपोजिट 20 अंक (0.13%) गिरकर बंद हुए। जबकि S&P 500 इंडेक्स 7 अंक (0.13%) की मामूली तेजी के साथ बंद हुआ।
बाजार में तेजी की 3 वजह:
1. यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प की 90 दिनों की अस्थायी टैरिफ राहत से भारत-अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) की चर्चाओं को गति मिलने की उम्मीद है।
2. भारत के विपरीत चीन को अमेरिका की तरफ से टैरिफ में छूट नहीं दी गई है। इससे भारतीय एक्सपोर्टर्स को शॉर्ट टर्म में कॉम्पिटिटिव एडवांटेज मिल सकता है।
3. विदेशी निवेशक भारतीय बाजार में खरीदारी कर रहे हैं। 17 अप्रैल को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 4,667.94 करोड़ के शेयर खरीदे। हालांकि, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,006.15 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस हफ्ते FIIs टोटल ₹14,670.14 करोड़ के शेयर खरीदे। वहीं, DIIs ने ₹6,470.52 करोड़ के शेयर बेचे।
17 अप्रैल को बाजार में 2% तक तेजी देखने को मिली शेयर बाजार में गुरुवार, 17 अप्रैल को गिरावट के बाद बड़ी तेजी रही थी। सेंसेक्स 1509 अंक (1.96%) चढ़कर 78,553 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 414 अंक (1.77%) की तेजी रही, ये 23,852 के स्तर पर बंद हुआ था।
ट्रेंडिंग
Yes Bank ने FD के बाद सेविंग अकाउंट पर घटाया ब्याज, चेक करें कितना कम मिलेगा इंटरेस्ट - yes bank sav...
UP Board 10th-12th Result 2025 Live: कभी भी जारी हो सकता है यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, इस Dir...
घरों में नहीं होगी LPG गैस सिलेंडर की डिलीवरी! एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स करने वाले हैं हड़ताल, जानिये ...
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अक्षरधाम पहुंचे, पीएम मोदी आज शाम करेंगे डिनर होस्ट
Stock Market Live Updates: सेंसेक्स 745 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के आसपास, एफएमसीजी को छोड़ हरे निशान...
शेयर बाजार में उछाल: सेंसेक्स 500 अंक चढ़कर 79,000 के पार
'जाको राखे साइयां मार सके ना कोय', खंडहर में लावारिस पड़ी थी बच्ची, दिशा पटानी की बहन खुशबू ने मासूम...
Gold Rate Today: आज सोमवार को सस्ता हुआ सोना! जानिये 21 अप्रैल को कितना सस्ता हुआ गोल्ड - gold rate ...
Market trend : कमजोर ग्लोबल संकेतों के बावजूद निफ्टी ने फिर से हासिल किया 24000 का स्तर, क्या जारी र...
Gold Rate today: तूफानी तेजी से गोल्ड 96000 के पार पहुंचा, क्या आपको निवेश करना चाहिए? - gold rate t...