Shardiya Navratri 2025: सर्वार्थ सिद्धि और ब्रह्म योग में होगी कलश स्थापना, खुलेगा किस्मत का ताला और आएगी समृद्धि – shardiya navratri 2025 kalash will be established in sarvartha siddhi and brahma yoga the lock of luck will open and prosperity will come
पुराणों और धार्मिक ग्रंथों के अनुसार कलश में संपूर्ण ब्रह्मांड और देवताओं का वास होता है। इसे को शक्ति का प्रतीक माना गया है। नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना को देवी मां के आवाहन का प्रतीक माना जाता है। इसमें जल, आम के पत्ते, सुपारी, सिक्के, चावल और नारियल रखा जाता है। नारियल को देवी मां का मस्तक माना जाता है, वहीं आम के पत्ते जीवन में समृद्धि के सूचक होते हैं। कलश के भरा जल पवित्रता और जीवनदायिनी शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है।