Sunita Williams Return Video: सुनीता विलियम्स की 286 दिन बाद हुई धरती पर वापसी, समुद्र में लैंडिंग, देखें वीडियो – sunita williams return butch wilmore spacex nasa astronauts landed on earth after 9 months watch video
भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की धरती पर सकुशल वापसी हो गई है। 9 महीने का समय गुजारने के बाद उनकी धरती पर लैंडिंग हुई है। उनका ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट भारतीय समय के मुताबिक, बुधवार सुबह 3:27 बजे फ्लोरिडा के तट पर पानी में लैंड हुआ। एस्ट्रोनॉट के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट में सवार होने और स्पेसक्राफ्ट का हैच यानी, दरवाजा बंद होने के बाद उनको स्पेस स्टेशन से पृथ्वी पर लौटने में करीब 17 घंटे का समय लगा। इसके बाद बोट लेकर मौजूद टीम ने हैच खोलते हुए सभी को बाहर निकाला और जरूरी मेडिकल जांच की गई। धरती पर वापसी का उनका वीडियो भी सामने आया है।बता दें कि इस लैंडिंग के साथ ही ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन का समापन हो गया। ये मिशन सिर्फ 8 दिन के लिए था। लेकिन इसमें 9 महीने का वक्त लगा। कैमरे में वो पल भी कैद हुए, जब.समंदर में कैप्सूल की सफल लैंडिंग हुई।अपडेट जारी है….