आज से बदल गया FasTag का ये नियम, इन लोगों पर पड़ेगा सीधा असर, फौरन करें ये काम – fastag rule change from today 1 april mandatory at all toll plazas in maharashtra
ज्यादातर लोग टोल प्लाजा पर लंबी कतारों से बचने के लिए FASTag का इस्तेमाल करते हैं। फास्टैग प्रोसेस को और ज्यादा आसान बनाने के सरकार की तरफ से इसके नियमों में समय समय पर बदलाव भी किया जाता है। एक बार फिर इसके नियमों में कुछ अपडेट किया गया है। लेकिन यह सभी शहरों के लिए नहीं है। सिर्फ महाराष्ट्र के लिए है। महाराष्ट्र सरकार ने आज (1 अप्रैल 2025) से सभी टोल प्लाजा पर FasTag को जरूरी कर दिया है। इसका मकस टोल बूथ पर ट्रैफिक जाम को कम करना है। अब कैश में पेमेंट नहीं होगा।अगर किसी वाहन के पास एक्टटिव FasTag नहीं है तो उससे डबल टोल वसूला जा सकता है। लेकिन इसमें उसे सफर करने से रोका नहीं जा सकता है। हालांकि पेनाल्टी के तौर पर डबल टैक्स लग सकता है। ऐसे में अगर आप कैश ट्रांजैक्शन करके भी टोल क्रॉस कर सकते हैं। FasTag नहीं होने की स्थिति में ऐसा किया जाएगा।जानिए फास्टैग क्या होता है?संबंधित खबरेंबता दें कि FastTag एक इलेक्ट्रॉनिक टैग होता है, जो गाड़ी के फ्रंट ग्लास पर लगाया जाता है। इसको भी हमें समय समय पर उसी तरफ रिचार्ज करना होता है। जैसे हम अपने मोबाइल फोन को करते हैं। जब भी कोई गाड़ी टोल प्लाजा से निकलती है, तो गाड़ी पर लगे उस टैग को टोल पर लगी मशीन स्कैन करती है। फिर कार्ड से रिचार्ज किए गए वॉलेट से पैसे अपने आप डिडक्ट यानी कट जाते हैं। इस टैग को गाड़ी पर लगाने के बाद आपको टोल पर रुकने और पर्ची कटवाने की जरूरत नहीं होती है। महाराष्ट्र में बहुत सारे छोटे टोल प्लाजा है जहां पर फास्टैग की सुविधा नहीं है। अब सरकार इसे अनिवार्य कर रही है। साथ ही पूरा सिस्टम भी अपडेट किया जा रहा है।RFID पर काम करता है FasTagFasTag की बात करें तो ये Radio Frequency Identification (RFID) टेक्नोलॉजी पर काम करता है। फास्टैग स्कैन होने के बाद खुद ही वॉलेट से पेमेंट हो जाता है। कई लोग फास्टैग को बैंक अकाउंट से भी कनेक्ट कर लेते हैं। इसकी मदद से किसी से भी पेमेंट की जा सकती है। अगर ऐसा करते हैं तो आपको कहीं पर भी रुकने की जरूरत नहीं होती है। आपका इंतजार खत्म हो जाता है। साथ ही टोल प्लाजा पर लगने वाले लंबे जाम से भी छुटकारा मिल जाता है।आज से इन यूजर्स का UPI अकाउंट बंद! Google Pay, PhonePe और Paytm से नहीं कर पाएंगे पेमेंट