UPSC CSE Final Result 2024: यूपीएससी सिविल सर्विस का फाइनल रिजल्ट जारी, शक्ति दुबे ने हासिल किया रैंक वन – upsc cse final result 2024 declared know toppers name and list check
UPSC CSE Final Result 2024: यूपीएससी सिविल सर्विस का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस रिजल्ट में शक्ति दुबे ने पहला रैंक हासिल किया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 22 अप्रैल को यूपीएससी सिविल सर्विस फाइनल रिजल्ट 2024 घोषित कर दिया है।यहां देख सकते हैं अपना रिजल्टसंघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज, 22 अप्रैल को सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना रिज़ल्ट UPSC की आधिकारिक वेबसाइट [upsc.gov.in](https://upsc.gov.in) पर जाकर देख सकते हैं। UPSC ने चयनित उम्मीदवारों की सूची एक पीडीएफ डॉक्यूमेंट के रूप में वेबसाइट पर जारी की है। इसमें उन उम्मीदवारों के नाम दिए गए हैं, जिन्हें विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए चुना गया है।हर साल लाखों छात्र-छात्राएं इस प्रतिष्ठित परीक्षा में हिस्सा लेते हैं, जो भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय राजस्व सेवा (IRS) और अन्य केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप A और B) में नौकरी पाने का रास्ता खोलती है।